अपने ही प्रस्ताव पर अमल नहीं कर रहा नगर निगम, बैरागढ़ में नाली बनाए बिना कर दिया डामरीकरण

Updated on 16-06-2023 05:59 PM
भोपाल। नगर निगम अपने ही प्रस्ताव पर अमल नहीं कर पा रहा है। निगम की जोन समिति ने हाल ही में प्रस्ताव पारित किया था कि संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में अब कोई भी सड़क नाली का निर्माण किए बगैर नहीं बनेगी। पानी निकासी का प्रबंध नहीं होने पर डामरीकरण नहीं होगा, लेकिन इस पर अमल नहीं हो पा रहा है।

हाल ही में बैरागढ़ में एक दर्जन से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है। इनमें से बलिदानी प्रेम रामचंदानी मार्ग ही एक मात्र ऐसा मार्ग है, जहां सड़क के दोनों छोर पर नाली का निर्माण किया गया है। यहां निकासी प्रबंध करने के बाद ही सड़क बनाई गई है। मानसून में सड़क पर पानी जमा रहने की संभावना नहीं है। ऐसे में यह सड़क लंबे समय तक खराब नहीं होगी लेकिन बाकी सड़कों के मामले में नगर निगम ने अपने ही प्रस्ताव पर अमल नहीं किया है। आदर्श मार्ग के आसपास, आरा मशीन रोड के बड़े हिस्से में तथा चंचल रोड से सटे कुछ मार्गो पर डामरीकरण किया गया है, पर निकासी प्रबंध नहीं किए गए हैं।

दो साल में उखड़ रही हैं सड़कें
जिन सड़कों के किनारे पानी निकासी का प्रबंध नहीं है, वहां पर हर दो साल में सड़क पूरी तरह उखड़ जाती है। राजावीर मंदिर रोड, झूलेलाल मंदिर रोड एवं भंभानी अस्पताल रोड पर वर्षा का पानी जमा हो जाता है। मानसून समाप्त होते ही सड़क उखड़ने लगती है। मानसून के बाद लोग फिर से इसके निर्माण की मांग करने लगते हैं। यदि पानी निकासी का प्रबंध किया जाए तो कम से पांच साल तक सड़क नहीं उखड़ेगी। पार्षद अशोक मारण का कहना है कि हाल ही में हुई जोन समिति की बैठक में दूसरी बार सड़क के साथ नाली निर्माण करने का प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन अब निगम अधिकारी ही इस पर अमल नहीं करवा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.