सालभर से थी गोगामेड़ी के मर्डर की प्लानिंग, 500KM दूर बैठी पुलिस ने किया था अलर्ट, यहां समझें राजस्थान में कहां हुई चूक

Updated on 07-12-2023 01:03 PM
जयपुर : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस का एक्शन तेज होता जा रहा। जिस तरह से श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की जयपुर में गोली मारकर हत्या की गई उसके बाद पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों को चिन्हित किया गया। एक का नाम रोहित सिंह और दूसरे का नाम नितिन फौजी बताया जा रहा। इनके बारे में सूचना देने वालों को 5-5 लाख का इनाम देने का ऐलान पुलिस की ओर से किया गया है। इसी बीच गोगामेड़ी को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।

पंजाब पुलिस ने भी जताई थी हत्या की आशंका

पता चला है कि पिछले डेढ़ साल में उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिली थीं। सालभर से थी गोगामेड़ी के मर्डर की प्लानिंग की जा रही थी। पंजाब पुलिस ने इसे लेकर राजस्थान पुलिस को अलर्ट भी किया था। खुद गोगामेड़ी ने कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके और पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग कर चुके थे। बावजूद इसके पुलिस की ओर से उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी गई। ऐसी सूचना है कि एक बार पाकिस्तान से भी जान से मारने की धमकी मिली थी, इसके बावजूद भी पुलिस हरकत में नहीं आई।

एडीजी को भेजा पत्र

पिछले साल पंजाब पुलिस ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की आशंका जताई थी। पंजाब पुलिस की ओर से एसओजी और एटीएस के एडीजी को लिखित में पत्र भेजकर गोगामेड़ी की हत्या होने की आशंका जाहिर की थी। मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा गया लेकिन सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से सुखदेव सिंह को पुलिस सुरक्षा प्रदान नहीं की गई। अपनी जान बचाने के लिए सुखदेव सिंह ने निजी स्तर पर 4 हथियारबंद सिक्योरिटी लगा रखी थी। हत्याकांड के दिन 2 सुरक्षाकर्मी छुट्टी पर थे। इसी का फायदा उठाकर हमलावरों ने सुखदेव की हत्या कर दी।


डीआईजी ने भी एडीजी को लिखा पत्र

पंजाब पुलिस ने इसी साल 8 मार्च को राजस्थान पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद एटीएस और एसओजी के डीआईजी ने भी एडीजी (सूचना और सुरक्षा) को पत्र लिखा गया। इस पत्र में यह लिखा गया था कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे संपत नेहरा जो कि पंजाब की बठिंडा जेल में बंद है। उसके जरिए ही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की योजना बनाई जा रही। इसके बावजूद भी पुलिस की ओर से गोगामेड़ी को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई।

अब FIR में गहलोत और डीजीपी का जिक्र

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में उनकी पत्नी शीला शेखावत की ओर से जयपुर के श्याम नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस एफआईआर में सरकार और पुलिस द्वारा सुरक्षा मुहैया नहीं कराए जाने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम और डीजीपी का भी जिक्र किया गया है। साफ लिखा गया है कि बार बार सुरक्षा की मांग करने के बावजूद सुरक्षा प्रदान नहीं की गई। इस मामले की जांच अब एनआईए (राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी) करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.