नए मंत्रिमंडल के नाम की घोषणा किसी भी वक्त, जातिगत समीकरण चला तो यह विधायक बन सकते मंत्री

Updated on 20-12-2023 12:50 PM
जयपुर : राजस्थान में नए मंत्रिमंडल के गठन के लिए इंतजार अब जल्द समाप्त होने की संभावना है। भाजपा अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा किसी भी वक्त कर सकती है। मंत्रिमंडल के संभावित नामों को लेकर लगभग तय हो चुका है कि कौन-कौन से विधायक मंत्री होंगे। ऐसे में अब जैसे ही पार्टी हाई कमान की हरी झंडी मिलेगी। उसके साथ ही बीजेपी के नए मंत्रिमंडल के गठन की घोषणा हो जाएगी। सियासत में चर्चा है कि नए मंत्रिमंडल के नाम की सूची केंद्रीय मंत्री अमित शाह के पास है। ऐसे में संभावित नामों को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है।

नए चेहरे को मिल सकता है मौका

चर्चा है कि जिस तरीके से बीजेपी ने नए चेहरे के तौर पर मुख्यमंत्री भजनलाल को बनाया। उसी तरह नए मंत्रिमंडल में भी कुछ नए विधायकों को मौका मिल सकता है। इनमें पहली और दूसरी बार के जीते हुए विधायकों को प्राथमिकता मिल सकती है। क्योंकि पार्टी अगले 20 साल की राजनीति के भविष्य को देखते हुए मंत्रियों का चुनाव कर रही है। ऐसे में इन विधायकों की संख्या अधिक होने की संभावनाएं बताई जा रही है। हालांकि मंत्रिमंडल में कुछ वरिष्ठ विधायकों को भी शामिल किया जा सकता है। जिनके अनुभवों का लाभ मिल सके।

जातिगत समीकरणों के आधार पर भी बन सकते हैं मंत्री

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी जातिगत समीकरणों का पूरा ध्यान रखेगी। इसके चलते नए मंत्रिमंडल में ST के 3, SC के 2, ब्राह्मण 1, जाट 3 और राजपूत समाज से तीन विधायकों को मंत्री पद का मौका मिल सकता है। इसी तरह उदयपुर संभाग से तीन, जोधपुर संभाग से दो, शेखावाटी से दो, बीकानेर संभाग से 2 से 3, अजमेर संभाग से दो और कोटा संभाग से दो विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।

इन विधायकों के मंत्री बनने की चल रही है संभावना

नए मंत्रिमंडल में किरोड़ी लाल मीणा, जोगेश्वर गर्ग, बाबा बालक नाथ, झाबर सिंह खर्रा, महंत प्रताप पुरी को जगह मिल सकती है। इसी तरह राज्यवर्धन सिंह राठौड़, श्रीचंद कृपलानी, जितेंद्र गोठवाल, संदीप शर्मा, जगत सिंह, अजय किलक, दीप्ति माहेश्वरी, भैराराम सियोल, जवाहर बेडम, सिद्धि कुमारी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, कैलाश वर्मा, संजय शर्मा, शैलेश सिंह, प्रताप सिंह सिंघवी, शत्रुघ्न गौतम, सुमित गोदारा, गजेंद्र सिंह खींवसर, मंजू बाघमार, विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह राठौड़ और हरलाल सारण के नाम को लेकर भी चर्चाएं तेज है।

नए मंत्रियों की सूची केंद्रीय गृहमंत्री के पास!

मुख्यमंत्री भजनलाल बीते रविवार को दिल्ली दौरे पर गए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ मंत्रिमंडल के गठन को लेकर मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस बैठक में ही मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम तय हो चुके हैं और यह सूची केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पास है। अब किसी भी समय नए मंत्रिमंडल की सूची सामने आ सकती है। इसको लेकर विधायकों की धड़कने बढ़ी हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.