जिस नेटवर्क मार्केटिंग का उड़ाते हो मजाक, वही बनाएगी अमीर! किस दिग्गज ने दी इस बिजनस से जुड़ने की सलाह

Updated on 04-12-2025 06:08 PM
नई दिल्ली: जब भी नेटवर्क मार्केटिंग का नाम आता है, दिमाग में सोशल मीडिया पर बनते फनी वीडियो और मीम सामने आ जाते हैं। हाल में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रवि शर्मा नाम का एक शख्स महीने में 100 करोड़ रुपये कमाने का दावा करता है। हालांकि बाद में रवि शर्मा के कई दूसरे वीडियो भी वायरल हुए। नेटवर्क मार्केटिंग का बिजनेस कैसा भी हो, लेकिन एक दिग्गज ने इसे अमीर बनने का रास्ता बताया है।

रिच डैड पुअर डैड किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) का कहना है कि जब दुनिया की अर्थव्यवस्था गिर रही है, ऐसे में अमीर बनने के लिए नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस से जुड़ें। कियोसाकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वे कारण भी बताए हैं जिस वजह से नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस आपको अमीर बनाएगा।

पोस्ट में बताए 5 कारण

कियोसाकी ने पोस्ट में लिखा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लाखों नौकरियां खत्म कर देगा। वकील, डॉक्टर, एक्टर, बड़े-बड़े स्टार्स... किसी को भी एआई आसानी से बदल सकता है। उन्होंने बताया कि नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस आपको एक सफल बिजनेस चलाने की जरूरी बातें सिखाता है। कियोसाकी ने अपनी पोस्ट में ऐसी 5 स्किल्स का जिक्र किया है जिन्हें नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस से सीखा जा सकता है। ये इस प्रकार हैं
1. सेलिंग... कियोसाकी ने बताया है कि नेटवर्क मार्केटिंग से पहली स्किल सेलिंग यानी बेचने की आती है। आप एक-एक करके लोगों को अपना प्रोडक्ट समझाते हैं। इससे रिजेक्शन का डर दूर होता है।
2. स्पीकिंग... कियोसाकी ने बताया कि लोगों में दूसरी स्किल सबके सामने बोलने की आती है। वह बताते हैं कि बहुत से लोगों के लिए यह डर मौत से भी बड़ा होता है।
3. स्टैंड अप... नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस से जुड़ने का तीसरा फायदा यह है कि अगर आप असफल होते हैं, तो कोई भी कंपनी आपको नौकरी से नहीं निकालेगी, जैसा कि दूसरी जगहों पर होता है। नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस आपको खड़े रहना सिखाता है। सबसे जरूरी बात, अपनी गलतियों से सीखना सिखाता है। इसी तरह आप ज्यादा समझदार और अमीर बनते हैं।
4. लर्न टू कोच... कियोसाकी ने नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस से जुड़ने का चौथा फायदा भी बताया है। उनके मुताबिक आप इस बिजनेस से लोगों को सिखाना और उनमें छुपी हुई काबिलियत को बाहर लाना सीखते हैं। आप उन्हें असफल नहीं मानते, जैसा कि स्कूल में गलतियां करने पर होता है
5. सक्सेसफुल ह्यूमन बीइंग... नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस से जुड़ने का पांचवां फायदा बताया है कि आप एक दयालु, ज्यादा ताकतवर और सफल इंसान बनते हैं। आप घमंडी और अकड़ू अमीर नहीं बनते।

आने वाली हैं मुश्किलें

कियोसाकी ने पोस्ट के आखिर में लिखा है कि उनका तीसरा सबक है कि कैसे दुनिया की अर्थव्यवस्था गिरने और लाखों लोगों के गरीब होने के बावजूद आप अमीर बन सकते हैं। वह लिखते हैं कि आप दूसरों को भी अमीर बनाने की ताकत हासिल करेंगे। अपना ख्याल रखें। आने वाला समय मुश्किलों भरा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.