बिशनखेड़ी का नया परिसर अब माखनपुरम कहलाएगा

Updated on 19-06-2023 06:36 PM

भोपाल। भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) के बिशनखेड़ी स्थित नवीन आवासीय परिसर में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डा.) केजी सुरेश ने लचित बोरफुकन व्यायाम शाला का उद्घाटन किया।

प्रो सुरेश ने इस अवसर पर कहा कि काम के साथ-साथ स्वास्थ्य भी बहुत आवश्यक है, इसलिए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए जिम को बनाया गया है । उन्होंने कहा कि इस व्यायाम शाला (क्लब हाउस) में अत्याधुनिक जिम के उपकरण हैं। इनडोर गेम में टेबिल टेनिस, कैरम, शतरंज हैं। वहीं स्वीमिंग पूल भी क्लब हाउस में बनाया गया है । प्रो. सुरेश ने कहा कि होली मिलन, दीवाली मिलन, जन्मदिन पार्टी या अन्य परिवारिक कार्यक्रमों, समारोहों का आयोजन भी इस क्लब हाउस में आप सभी आवासीय परिसर के लोग कर सकते हैं । इस विशेष अवसर पर कुलपति प्रो सुरेश ने बिशनखेड़ी स्थित नवीन परिसर का नाम माखनपुरम करने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि दादा माखनलाल चतुर्वेदी का पुण्य है कि दो कमरों से शुरु हुआ ये विश्वविद्यालय आज इतना भव्य रुप ले चुका है, इसलिए उनके नाम से अब यह परिसर माखनपुरम कहलाएगा। इस परिसर में बालक और बालिकाओं के लिए छात्रावास की भी सुविधा है।

नवीन परिसर को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी है

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो डा. अविनाश वाजपेयी ने कहा कि अब हम सब इस नवीन परिसर में आ गए हैं, इसलिए आवासीय परिसर एवं व्यायाम शाला को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी भी आपकी और हम सबकी है । क्लब हाउस के उद्घाटन अवसर पर विश्वविद्यालय के दतिया, रीवा, खंडवा के मेंटर डा. मणि नायर, सहायक प्राध्यापक एवं विशेष अधिकारी डा. अरुण कुमार खोबरे, उपयंत्री मुकेश चौधरी, क्लब मैनेजर हर्षित पांडे, आवासीय परिसर के सभी कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक एवं उनके परिजन भी बड़ी संख्या उपस्थित रहे ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.