नए सर्वे ने तो हिला डाला, इधर मामा टेंशन में तो उधर कमलनाथ को आंखों पर यकीन ही नहीं

Updated on 28-10-2023 02:05 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में क्या बीजेपी को जोर का झटका लगने जा रहा है? क्या सत्ताधारी पार्टी आगामी चुनाव में पिछड़ने जा रही? ये सवाल एक चुनावी सर्वे के सामने आए चौंकाने वाले नतीजों से उठे हैं। हम बात कर रहे Zee News C Fore Survey की, जिसमें कांग्रेस को बढ़त का अनुमान जताया गया है। जी न्यूज के इस ताजा सर्वे में बीजेपी को करारी शिकस्त मिलती दिख रही। कांग्रेस सूबे में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक, सूबे में 17 नवंबर को एक ही फेज में वोटिंग है। इससे ठीक पहले सामने आए इस लेटेस्ट सर्वे ने सत्ताधारी बीजेपी की टेंशन जरूर बढ़ा दी है।


'एमपी में कांग्रेस होगी सबसे बड़ी पार्टी'

मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं। अगले महीने की 17 को वोटिंग से ठीक पहले जी न्यूज सी फोर सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में कांग्रेस को बंपर सीटें आती दिख रही हैं। कांग्रेस को 132 से 146 सीटें आ सकती हैं। बीजेपी को 84 से 98 सीट मिलती दिख रही। वहीं अन्य के खाते में भी 5 सीटें आने के आसार जताए गए हैं।


'वोटिंग पर्सेंट में कांग्रेस को 46 तो बीजेपी 43% मत'

एमपी चुनाव को लेकर इस सर्वे में वोटिंग पर्सेंट भी कांग्रेस के पक्ष में जाता दिख रहा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 46 फीसदी वोट पर्सेंट मिले हैं। सत्ताधारी बीजेपी 43 फीसदी वोट पर्सेंट के साथ दूसरे नंबर पर है। निर्दलीय और अन्य को 11 फीसदी वोट मिलता दिख रहा।

एमपी चुनाव में महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा- सर्वे

मध्य प्रदेश विधानसभा में इस बार महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा रह सकता है। जी न्यूज के ताजा सर्वे में ये खुलासा सामने आया है। सर्वे के मुताबिक, 25 फीसदी लोग मानते हैं कि महंगाई इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा है। दूसरे नंबर बेरोजगारी है, 24 फीसदी लोगों ने इसे मुख्य मुद्दा माना है। भ्रष्टाचार को 12 फीसदी, सीवरेज को 9 फीसदी और पेयजल को 7 फीसदी लोगों ने बड़ा मुद्दा बताया है। सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं को 6 फीसदी, शिक्षा को 4 फीसदी, बिजली को 3 फीसदी, कानून व्यवस्था को 2 फीसदी लोगों ने बड़ा मुद्दा बताया है।

17 को वोटिंग तो 3 को आएंगे फाइनल नतीजे

फिलहाल ये आंकड़े मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आए सर्वे में आए हैं। चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे करीब आ रही सियासी घमासान तेज होता जा रहा। एक ओर पार्टियां लगातार उम्मीदवारों के लिस्ट जारी कर रहीं। वहीं चुनाव प्रचार भी तेज होता जा रहा। एमपी में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस में है। दोनों ही दल चुनाव प्रचार में जुटे हैं। पार्टी के दिग्गज नेता अपनी-अपनी ओर से चुनावी वादे कर रहे हैं। सभी को इंतजार 17 नवंबर का है जब एमपी में वोटिंग होगी। रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.