अगले 4-5 महीने में शुरू हो जाएगा जिला अस्पताल का नया ट्रामा यूनिट

Updated on 11-06-2025 01:01 PM

धमतरी। धमतरीवासियों को जल्द ही जिला अस्पताल के नये ट्रामा यूनिट में इलाज की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगा। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज इस यूनिट के निर्माण कार्या का औचक निरीक्षण किया और काम तेज करते हुए अक्टूबर महीने तक इसे पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। इस ट्रामा यूनिट में इलाज की सुविधा के साथ-साथ खून, पेशाब सहित अन्य जांचों के लिए लैब भी होगी। इसके साथ ही इसमें ब्लड यूनिट, कॉर्डियोवस्कुलर यूनिट और बर्न यूनिट की भी सुविधा मरीजों को मिलेगी। कलेक्टर ने आज दोपहर अचानक जिला अस्पताल पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया और इलाज के लिए भर्ती मरीजों का हालचाल पूछा। मिश्रा ने अस्पताल में किए जा रहे इलाज, मरीजों को दिए जाने वाले भोजन और दी जा रही दवाओं आदि की जानकारी भी मरीजों से ली। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक, डीपीएम डॉ. प्रिया कंवर सहित सिविल सर्जन डॉ अरूण टोण्डर .भी मौजूद रहे।

अपने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों से अस्पताल में होने वाली जांचों के लिए कर्मचारियों द्वारा अतिरिक्त पैसों की मांग किए जाने की भी जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित सीएमएचओ और डीपीएम को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों से इस तरह की मांग करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। मरीजों से ऐसी नियम विरूद्ध और अनुचित मांग करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने इसके साथ ही अस्पताल में डॉक्टरो और कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में भी मरीजों से फीडबैक लिया। उन्होंने डॉक्टरों या किसी भी कर्मचारी के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने से मरीजों के इलाज में लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी सीएमएचओ को दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में दवा वितरण केन्द का भी निरीक्षण किया और दवा वितरण प्रभारी को अपने भण्डार गृह सें एक्सपायरी दवाएं नहीं रखने तथा किसी भी परिस्थिति में उनका मरीजों को वितरण नहीं करने के निर्देश भी दिए।

शासन से की गई स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की मांग  : 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बताया कि धमतरी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं। धमतरी जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, पैथोलॉजिस्ट, हड्डी रोग विशेषज्ञ जैसे डॉक्टरों की मांग की गई है। जल्द ही शासन से यह मांग पूरी होने की उम्मीद है। कलेक्टर ने बताया कि राज्य शासन से स्वीकृति प्राप्त होते ही धमतरी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिला अस्पताल के पुनरूद्धार के लिए भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस प्रस्ताव में जिला अस्पताल में एक सौ बिस्तर नये खण्ड का विस्तार होगा। एक सौ बिस्तर के नये मदर-चाईल्ड अस्पताल और 40 बिस्तर का नेत्ररोग अस्पताल भी इस प्रस्ताव में शामिल किया गया है। इसके लिए भी शासन से जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। अपने निरीक्षण में कलेक्टर ने अस्पताल में मौजूद मरीजों को मातृ वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, प्रसूति सहायता योजना, जननी सुरक्षा योजना जैसी शासन की लाभकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.