सुशासन तिहार का उद्देश्य डेढ़ वर्ष के कार्यों का फीड बैक लेना: मुख्यमंत्री

Updated on 31-05-2025 01:27 PM

कोंडागांव।  प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज बस्तर संभाग के कोंडागांव, बस्तर और सुकमा जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। कोंडागांव जिला कार्यालय के प्रथम तल में स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों से कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य डेढ़ वर्ष के कार्यों का फीड बैक लेना है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सेवक है तथा जनता को बेहतर सेवायें देना उसका दायित्व है। प्रशासन के अधिकारी नियमित रूप से प्रवास करें और आम जनता की समस्याओं को त्वरित निराकृत करें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जिन गांवों में जल के स्रोत उपलब्ध नहीं हैं, वहां मल्टी विलेज स्कीम बनाकर जलापूर्ति सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने बैठक में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण की स्थिति, तीनों जिलों में मुख्यमंत्री जनदर्शन के आवेदनों निराकरण की स्थिति, लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति, राजस्व रिकॉर्ड की समीक्षा, स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख वितरण की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड निर्माण की स्थिति, संस्थागत प्रसव की स्थिति, सिकल सेल स्क्रीनिंग की स्थिति, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की स्थिति, पेयजल की स्थिति, ई डिस्ट्रिक समीक्षा, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र की स्थिति, सड़क संरचना का विकास दस करोड़ से अधिक राशि के कार्य (पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाय), पीएमजीएसवाय के दस करोड़ से अधिक के विकास कार्य, पीएमजीएसवाय के दस करोड़ से कम के विकास कार्य, जिले के प्रमुख प्रोजेक्ट्स एक से पच्चीस करोड़ तक के (प्रगतिरत),जिले के प्रमुख प्रोजेक्ट्स पच्चीस करोड़ से अधिक तक के (प्रगतिरत), जन औषधि केंद्रों की स्थिति, फसल चक्र परिवर्तन, खाद बीज भंडारण एवं वितरण की स्थिति, मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु कार्य योजना, पेंशन प्रकरण का निराकरण की स्थिति, आश्रम छात्रावास, पीएमश्री स्कूलों की व्यवस्था, शिक्षा गुणवत्ता की समीक्षा, शालाओं और अतिशेष शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण, तीन नए कानून, रोड सेफ्टी की व्यवस्था, आपराधिक आंकड़े सहित अन्य विषयों पर विस्तृत समीक्षा की।

वन उत्पाद के संबंध में मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय ने समीक्षा करते हुए कहा कि बस्तर में इमली का सर्वाधिक उत्पादन होता है और इस पर नए इनिशिएटिव कार्य किए जा सकते हैं। साथ ही रेशम के ककून पर भी अच्छी संभावनाएं हैं, इन्हें प्रमोट करने के लिए रणनीति बनाएं। वनोत्पाद पर वैल्यू एडिशन पर मुख्यमंत्री ने जोर दिया, ताकि यहां के लोगों को अधिकाधिक रोजगार मुहैया हो सके। फॉरेस्ट प्रोड्यूस बेस्ड रेशम, मधुमक्खी पालन, लाख उत्पादन सहित अन्य उत्पादों पर और बेहतर कार्य करने की जरूरत है। स्थानीय स्तर पर होने वाले वस्तुओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए उन्नत स्तर का उत्पादन कर व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार में उज्ज्वला योजना का आवेदन मिलना एक सुखद प्रभाव है। इस योजना के तहत रिफिलिंग का प्रतिशत बढ़ाएं, साथ ही गैस रिफिलिंग सब्सिडी के बारे में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करवाएं। राजस्व के प्रकरण में सीमांकन से संबंधित लंबित प्रकरणों को 15 जून से पहले निराकृत करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए, क्योंकि बारिश के बाद सीमांकन का कार्य नहीं किया जा सकता। कृषि उत्पादन में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर संभाग की प्रमुख फसल मक्का है। इसकी उत्पादकता में वृद्धि करने और तकनीकी खेती से जोड़ने पर फोकस करें। साथ ही सुगंधित धान की खेती (जैविक खेती) के लिए भी कलेक्टर व्यक्तिगत रुचि लें। साथ ही मार्केटिंग, ब्रांडिंग के लिए सर्टिफिकेशन के लिए भी प्रयास करें।

प्रमुख सचिव  सुबोध सिंह त्रुटि सुधार के मामले में कहा कि शब्दावली से संबंधित त्रुटियों को सुधारने में विलम्ब ना करें, यह काम जल्द करवा लें। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कोंडागांव जिले में अप्रारंभ आवासों की संख्या अधिक होने की वजह जानकार इसके लिए आवास का लक्ष्य लंबित प्रकरणों को जल्दी निराकृत करने कहा गया। जिलों में राजमिस्त्री की कमी होने पर युवाओं को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए, ताकि इससे लोगों को रोजगार के अवसर भी मुहैया हो सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीजापुर में आत्मसमर्पित माओवादियों को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी प्रकार की पहल अन्य जिलों में किया जाना चाहिए। प्रमुख सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्ग के मार्गांे को जल्द पूर्ण करने के लिए कहा, जो समस्या हैं उन्हें जल्दी निराकरण किया जाए। साथ फॉरेस्ट क्लियरेंस, पुनर्निविदा की प्रक्रिया में भी तेजी लाएं और मुआवजे के प्रकरणों में शीघ्रता से कार्रवाई करें। इस अवसर पर बस्तर सांसद  महेश कश्यप, विधायक केशकाल  नीलकंठ टेकाम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसव राजू एस., कमिश्नर  डोमन सिंह, आईजी  सुंदरराज पी, तीनों जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत, वन मंडलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.