HDFC के पूर्व चेयरमैन दीपक पारेख का ऑफर लेटर खूब हो रहा वायरल, सैलरी देखकर उड़ जाएंगे होश

Updated on 06-07-2023 07:53 PM
नई दिल्ली: एचडीएफसीऔर एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का मर्जर एक जुलाई से लागू हो गया है। इस मर्जर से ठीक एक दिन पहले एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख (Deepak Parekh Offer Letter) ने इस्तीफा दे दिया था। अब सोशल मीडिया पर दीपक पारेख (Deepak Parekh) का ऑफर लेटर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह ऑफर लेटर उस समय का है जो एचडीएफसी के पूर्व चेयरमैन दीपक पारेख (Former HDFC Chairman Deepak Parekh) को ज्वाइन करते वक्त दिया गया था। ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए कैप्शन में ये दावा किया गया है। इस ऑफर लेटर से पता चलता है कि दीपक पारेख को उप महाप्रबंधक का पद दिया गया था।

साल 1978 का लेटर
19 जुलाई 1978 के लेटर से पता चलता है कि, दीपक पारेख ने डिप्टी जनरल मैनेजर के पोस्ट पर ज्वाइन किया था। इस ऑफर लेटर में नजर आ रहा है कि, ज्वाइनिंग के वक्त दीपक पारेख की सैलरी (Deepak Parekh Basic Salary) क्या थी। इस ऑफर लेटर के मुताबिक, पारेख का मूल वेतन ₹3,500 और महंगाई भत्ता ₹500 था। वहीं 15 फीसदी एचआरए और 10 प्रतिशत सीसीए था। साथ ही वे पारेख पीएफ, ग्रेच्युटी, मेडिकल बेनिफिट और लीव ट्रैवल फैसिलिटीज के भी हकदार थे।

लोग खूब कर रहे शेयर

सोशल मीडिया पर वायरल इस ऑफर लेटर को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर इस ऑफर लेटर को अब तक करीब आठ हजार लोग देख चुके हैं। इसे 80 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। लोग इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन और एचडीएफसी बैंक के बीच मेगा-मर्जर के साथ दीपक पारेख ने एक भावनात्मक पत्र में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था कि अब अपने पद से इस्तीफा देने का समय आ गया है। एक जुलाई को यह विलय हुआ था। इससे एचडीएफसी दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.