अधिकारियों को स्वच्छता, सादगी और सत्यता अपनाने का संकल्प दिलाया

Updated on 30-12-2025 01:21 PM

नवा रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, मुंबई की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी श्रेया दीदी ने प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आयोजित वर्कशाप में मानसिक शांति और सकारात्मक सोच का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हमारे विचार ही हमारे चरित्र और जीवन का निर्माण करते हैं और मानसिक मजबूती ही सफलता की असली कुंजी है।

कार्यक्रम में उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि कार्यस्थल और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिदिन मेडिटेशन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आंतरिक शांति से ही बाहरी परिस्थितियों का सामना सहजता से किया जा सकता है और कठिन समस्याओं का समाधान सरल हो जाता है।

श्रेय दीदी ने अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रशासनिक चुनौतियों को अवसर के रूप में देखना चाहिए, सहनशीलता कमजोरी नहीं बल्कि शक्ति है, और अच्छा प्रशासन तभी संभव है जब अधिकारी शांतचित्त और प्रसन्नचित्त रहें। उन्होंने तनाव प्रबंधन, सम्मान, प्रेम और ऊर्जा के सही उपयोग पर जोर दिया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संचालक टी.सी. महावर ने उनका स्वागत किया। महानिदेशक सुब्रत साहू, सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम.के. राउत, अशोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.