लालू को सोने का मुकुट पहनाने वाला तो बीजेपी का 'रतन' निकला, जानिए कौन हैं

Updated on 30-10-2023 01:29 PM
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को बीजेपी नेता के ससुर ने गले लगाया और सोने का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया। बिहार के पहले सीएम श्री कृष्ण सिन्हा की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने लालू यादव को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था। जब लालू यादव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो बीजेपी के एमएलसी रहे रजनीश कुमार के ससुर रतन सिंह ने लालू को सोने का मुकुट पहनाकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।

रतन सिंह बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी रजनीश कुमार सिंह के ससुर हैं, जिनका पार्टी में राज्य स्तर पर काफी प्रभाव है। रजनीश ने अपने दो कार्यकाल के लिए विधान परिषद की बेगुसराय-खगड़िया स्थानीय प्राधिकरण सीट पर कब्जा किया था।

2001 से लालू यादव मुझे जानते हैं: रतन सिंह

लालू को सोने के मुकुट से सम्मानित करने के बारे में पूछे जाने पर रतन सिंह ने बताया कि राजद के साथ उनका जुड़ाव काफी पुराना है। उन्होंने कहा, 'लालूजी मुझे 2001 से जानते हैं। देश में पिछड़े, महादलित और वंचित लोगों को सशक्त बनाने और उनका स्तर उठाने में उनका योगदान बहुत बड़ा है। उनके साथ मेरा जुड़ाव पुराना है।'

कौन हैं रतन सिंह

रतन सिंह लगभग 20 साल पहले जिला परिषद चुनाव से राजनीति में आए थे। तब वो आरजेडी से ही जुड़े थे। जिला पार्षद का चुनाव जीतने के बाद रतन सिंह ने चेयरमैन का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में रतन सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी सीपीआई कैंडिडेट के खिलाफ आरजेडी और बीजेपी से जुड़े जिला पार्षदों को अपने पक्ष में कर लिया। इसके चलते चैयरमैन बन गए। बाद में पत्नी भी डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चेयरमैन बनीं। राजनीति से पहले बाकी बाहुबली नेताओं की तरह उन पर भी कई तरह के केस-मुकदमे हुए और तमाम तरह के आरोप लगे जो कोर्ट में साबित नहीं हो सके।

रतन सिंह को बतौर जिला परिषद अध्यक्ष पूरे जिला में अपना प्रभाव फैलाने का मौका मिला। इसलिए उन्होंने पिछले दो दशक में जिला परिषद की राजनीति नहीं छोड़ी। जब रतन सिंह राजनीति में आए उस समय मंत्री श्रीनारायण यादव आरजेडी के जिला में गार्जियन कहे जाते थे। दूसरी तरफ भोला सिंह थे जो निर्दलीय से शुरू होकर सीपीआई, कांग्रेस, आरजेडी के रास्ते बीजेपी में पहुंच चुके थे। दोनों का समर्थन रतन सिंह को मिला। खिलाफ रह गई सीपीआई लेकिन उसके साथ भी आगे चलकर संबंध सुधर गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.