जिसे RCB ने दिखाया बाहर का रास्ता, उसने T20 में 3 शतक ठोककर मचाया कोहराम, अद्भुत रिकॉर्ड

Updated on 30-06-2025 03:05 PM
नई दिल्ली: टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) में इतिहास रच दिया है। डु प्लेसिस एमएलसी में तीन शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। फाफ डु प्लेसिस ने सीजन के 21वें मैच में एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ 53 गेंदों में नौ छक्कों और पांच चौकों की मदद से 103 रन की नाबाद पारी खेली। इसी सीजन में फाफ डु प्लेसिस ने 20 जून को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ 51 गेंदों में 100 रन की पारी खेली थी। रोचक बात यह है कि इसी फाफ डु प्लेसिस को आईपीएल 2025 से ठीक पहले आरसीबी ने रिलीज कर दिया था।

8 जुलाई 2024 को भी फाफ डु प्लेसिस इस लीग में शतक जमा चुके हैं। उस वक्त उन्होंने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 58 गेंदों में 100 रन जड़े थे। टेक्सास सुपर किंग्स-एमआई न्यूयॉर्क के बीच इस मुकाबले की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टेक्सास सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों मे चार विकेट खोकर 223 रन बनाए। टीम को दूसरे ही ओवर में समित पटेल (3) के रूप में झटका लग गया था। उस समय तक टीम के खाते में कुल तीन ही रन थे।
यहां से फाफ डु प्लेसिस ने कप्तानी पारी खेलते हुए सैतेजा मुक्कामल्ला के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। सैतेजा ने 18 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया, जिसमें तीन चौके भी शामिल रहे। सैतेजा के पवेलियन लौटने के बाद डु प्लेसिस ने मार्कस स्टोइनिस के साथ 57 रन की साझेदारी की। इस दौरान स्टोइनिस ने 22 गेंदों में 25 रन की पारी खेली। टीम 140 के स्कोर तक तीन विकेट गंवा चुकी थी।
यहां से डु प्लेसिस ने डोनोवन फेरीरा के साथ चौथे विकेट के लिए 81 रन जोड़े। फेरीरा ने महज 20 गेंदों में पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 53 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि डु प्लेसिस नाबाद 103 रन बनाकर वापस लौटे। एमआई न्यूयॉर्क की ओर से जॉर्ज लिंडे और रुशिल उगरकर ने दो-दो विकेट चटकाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
नागोया: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारतीय टीम पूल बी में टॉप…
 25 September 2026
नई दिल्ली: जश्न मनाइए, खुशियों में डूब जाइए। एशियन गेम्स 2026 में दिन का आगाज इससे बेहतर नहीं हो सकता था। सिर्फ 2 मिनट के अंदर भारत को दो मेडल…
 25 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पहला पदक दिलाने वाली सुचिका तारियाल ने अपना दर्द साझा किया है। सुचिका को सेमीफाइनल मुकाबले में विवादित…
 25 September 2026
नागोया: भारत की महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल मैच में नेपाल को 48-24 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय खिलाड़ियों ने आशा के अनुरूप प्रदर्शन…
 25 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से तिरुवनंतपुरम में होने जा रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय चयनकर्ताओं ने…
 25 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम जापान रवाना हो चुकी है। ऐसे में पाकिस्तानी क्रिकेटर सुफियान मुकीम ने अपनी फोटो शेयर की और लोगों से उनके…
 24 September 2026
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
 24 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस…
 24 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के…
Advt.