रोहित शर्मा की जगह लेने को तैयार ओपनर के नाम पर है क्रिकेट स्टेडियम, ठोक चुका है 37 शतक, ऑस्ट्रेलिया में हो सकता है डेब्यू

Updated on 28-10-2024 01:18 PM

नई दिल्ली. भारत को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है. भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेलने उतरेगी. इस मेगा सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में जगह बनाने वाले ओपनर अभिमन्यू ईश्वरन के ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करने की उम्मीद है. कप्तान रोहित शर्मा के निजी कारणों से पहले मैच में ना खेलने पर उनको मौका दिए जाने की खबर है. घरेलू क्रिकेट में 37 शतक ठोक चुके इस क्रिकेट के नाम पर भारत में एक क्रिकेट स्टेडियम है.


भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरे एक खिलाड़ी के लिए खास हो सकता है. बंगाल के लिए ओपनिंग करते हुए पिछले कुछ सालों में रनों का अंबार लगाने वाले अभिमन्यू ईश्वरन को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. बताया जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में निजी कारणों से बाहर रह सकते हैं. उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल के साथ अभिमन्यू ईश्वरन पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं.


अभिमन्यू के नाम पर क्रिकेट स्टेडियम


आम तौर पर क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने वाले दिग्गज क्रिकेटर के नाम पर क्रिकेट स्टेडियम का नाम रखा जाता है. अभिमन्यू ऐसे इकलौते एक्टिव क्रिकेटर हैं जिनके नाम पर कोई क्रिकेट स्टेडियम है. पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रंगनाथन परमेश्वरन ईश्वरन बेटे के जरिए अपने अधूरे सपने को पूरा करना चाहते थे. उन्होंने अपने बेटे के नाम पर देहरादून में एक स्टेडियम बना डाला, जहां क्रिकेट के साथ कई खेल के मुकाबले आयोजित होते हैं. पीटीआई से उन्होंने बताया था कि चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से पहले वो न्यूज पेपर और आई क्रीम बेचकर कमाई किया करते थे.


बंगाल के लिए पारी की शुरुआत करने वाले अभिमन्यु ईश्वरन के नाम पर अभिमन्यू क्रिकेट एकेडमी है. साल 1988 में पिता रंगनाथन परमेश्वरन ईश्वरन ने अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी शुरू की थी. साल 2005 में रंगानाथन ने देहरादून में फर्स्टक्लास क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए अपनी सारी कमाई लगा दी. बीसीसीआई इस स्टेडियम में मुकाबलों का आयोजन करती है. कमाल बात यह है कि बेटे अभिमन्यू ने इस स्टेडियम में रणजी मैच खेला और शतक भी लगाया.


अभिमन्यू का शानदार फॉर्म


अभिमन्यू ईश्वरन ने घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. पिछली 6 पारियों में 4 शतक जमाते हुए 600 रन से ज्यादा रन बनाए हैं. दलीप ट्रॉफी में इंडिया सी के खिलाफ 157 रन, इंडिया डी के खिलाफ पहली पारी में 116 रन, ईरानी ट्रॉफी में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए मुंबई के खिलाफ 191 रन बनाए. इसके बाद रणजी ट्रॉफी में यूपी के खिलाफ नाबाद 127 रन बनाए हैं.


अभिमन्यु के नाम 37 शतक


अभिमन्यू ईश्वरन ने 99 फर्स्ट क्लास मैच की 169 पारियों में 49.92 की औसत से 7638 रन बनाए हैं. 88 लिस्ट ए में 47.49 की औसत से 3847 रन और 33 टी20 की 37.53 की औसत से 976 रन बनाए. फर्स्टक्लास में अभिमन्यू ने 27 शतक बनाए हैं जबकि लिस्ट ए में 9 और टी20 में 1 शतकीय पारी खेली है. अब तक घरेलू क्रिकेट में यह बल्लेबाज 37 सेंचुरी ठोक चुका है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.