पटवारी के सस्पेंशन के बाद संगठन हुआ नाराज, कलेक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा

Updated on 13-01-2024 01:12 PM
जबलपुरः शहर में धान उपार्जन को लेकर पिछले दिनों जिस प्रकार का फर्जीवाड़ा सामने आया था। उसको लेकर जिला कलेक्टर ने मझौली तहसील के दो पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया था। इनमें अभिषेक विश्वकर्मा और राहुल पटेल को सस्पेंड किया था। इसके साथ ही एसडीएम को नोटिस दिए जाने का राजस्व अमले ने कड़ा विरोध किया है। इनके सस्पेंड करने के खिलाफ मध्य प्रदेश पटवारी संघ ने कलेक्ट्रेट ऑफिस में पहुंचकर जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सोपा गया। वहीं, पटवारियों पर की गई कार्रवाई का विरोध किया।

दरअसल, कार्रवाई का विरोध करने कार्यालय पहुंच जिला कलेक्टर से मांग की गई कि पटवारी के निलंबन पर रोक लगाई जाए। एमपी पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष जागेश्वर पिपरे ने बताया कि पटवारी पर जिस प्रकार की कार्रवाई की गई है वह गलत है। पटवारी का धान उपार्जन को लेकर गड़बड़ी में किसी भी प्रकार का दोष नहीं है। जो जानकारी उनसे मांगी गई थी वह जानकारी उनकी तरफ से दी गई है।

पूरे मामले में जिला कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने मध्य प्रदेश पटवारी संघ की पटवारी की बात सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि राजस्व संबंधी कार्यों में उनका सहयोग किया जाएगा। जिस प्रकार की त्रुटि हुई है उस पर जांच की जाएगी। वहीं, निलंबन का विरोध करने वाले पटवारी संघ ने साफ तौर पर कह दिया है कि उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए प्रशासन हर बार लापरवाही का ठिकरा उन्हीं के सिर फोड़ दिया जाता है। यदि निलंबन की कार्रवाई वापस नहीं किए जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.