दिगंबर जैन परवार समाज की बैठक में बनी आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा

Updated on 23-12-2024 01:48 PM
रायपुर। आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) के विधासागर हाल मालवीय रोड में 22 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे दिगंबर जैन परवार समाज के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण कोर ग्रुप बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें परवार समाज की सदस्यता फार्म का विमोचन किया गया। साथ ही बैठक में उपस्थित परवार समाज के कोर कमेटी के प्रमुख सदस्यों को सदस्यता फार्म का वितरण कर ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ने की योजना भी बनाई गई।आज की बैठक में दिगंबर जैन परवार समाज के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें दिगंबर जैन मुनि साधु संतों का प्रवेश एवं विहार हेतु टीम का गठन करना, परवार समाज के सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ कर सदस्यता फार्म सभी से भरवाना, परवार समाज की परिचय पुस्तिका का प्रकाशन डिजिटल डायरी का निर्माण करना,परवार समाज का वार्षिक सपरिवार मिलन समारोह आयोजित करना,आदि विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में रायपुर के लाभांडी दिगंबर जैन मंदिर में बड़ी चोरी की कड़ी निंदा की गई
लाभांडी क्षेत्र स्थित पद्मप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना में चोरों ने करीब 10 लाख रुपये से अधिक के कीमती आभूषण, कलश और अन्य लोगों पूजनीय वस्तुएं चुरा ली हैं। मंदिर में भगवान की मूर्ति को छोड़कर चोरों ने सबकुछ पार कर दिया हैं। चोरों ने जैन मंदिर में मूलनायक का स्वर्ण पॉलिस छत्र, 5 पंचमेरू, 8 अष्टप्रिहार्य, चांदी की 2 बड़ी थाली, चांदी के 9 अभिषेक कलश, चांदी के 6 शांतिधारा झारी, एक स्वर्ण कलश, चार छत्र चांदी, दो चांदी भाली, तीन आशिका, 5 चांदी की छोटी प्लेट, एक चांदी का लोटा, चांदी की एक गुंडी, चांदी की एक बड़ी गंजी, चांदी की एक चम्मच और अन्य सामग्री चोरी की है। इस घटना से जैन समुदाय में आक्रोश और गहरा दुख है। यह पहली बार नहीं है जब चोरों ने धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया है। बैठक के माध्यम से प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और चोरी किए गए सामान को बरामद करके अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। एवं शहर के सभी मंदिरो की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु योजना बनाने हेतु भी विचार विमर्श किया गया।

आज की बैठक में इंद्र कुमार जैन, प्रीतम जैन, महेंद्र बांझल, रमेश जैन, महेंद्र जैन, राकेश जैन, अजीत जैन,शैलेन्द्र जैन संजय नायक,विपुल जैन अमिताभ जैन,नरेश जैन, शिशिर जैन,विज्ञान जैन, नवीन मोदी, गिरीश जैन, राजेंद्र जैन, श्रद्धेय जैन, रानु जैन, संदीप जैन, सुजीत जैन, प्रणीत जैन विशेष रूप से उपस्थित हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.