फोर्ड के मालिक ने रतन टाटा का उड़ाया था मजाक, उसी TATA के हाथों बिक गई कंपनी, 725 करोड़ में पूरी हुई डील

Updated on 11-01-2023 07:28 PM
नई दिल्ली: एक दौर था जब रतन टाटा (Ratan Tata) अपने पैंसेजप कार डिवीजन को बेचने के लिए फोर्ड (Ford Motors) के दरवाजे पर पहुंच गई थे। पैसेंजप कार डिवीजन में शुरूआत में टाटा को सफलता नहीं मिल रही थी। रतन टाटा ने इसे बेचने का फैसला किया। उन्होंने अमेरिकन कार निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर्स से बात की। हालांकि ये डील नहीं हुई, क्योंकि फोर्ड के चेयरमैन बिल फोर्ड (Bill Ford) ने रतन टाटा का मजाक उड़ाते हुए उन्हें अपमानित किया था। उन्हें ये कहकर अपमानित किया था कि तुम्हें कुछ नहीं आता। उन्होंने कहा कि अगर मैं ये सौदा करता हूं तो तुमपर अहसान करूंगा। आज इस अहसान का बदला टाटा मोटर्स ने कैसे लिया ये देखिए।


टाटा मोटर्स ने फोर्ड मोटर्स का अधिग्रहण किया है। अमेरिकी की दिग्गज ऑटो कंपनी फोर्ड मोटर्स (Ford Motors) भारत में अपना कारोबार समेट चुकी है। कंपनी ने भारत में अपना प्लांट टाटा मोटर्स (Tata Motors) को बेच दिया है। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (Tata Passenger Electric Mobility Limited) का कहना है कि गुजरात के साणंद में स्थित फोर्ड मोटर्स के प्लांट के ट्रांसफर के काम को पूरा कर लिया गया है। दोनों कंपनियों के बीच इसके लिए पिछले साल अगस्त में 725.7 करोड़ रुपये की डील हुई थी।
    टाटा मोटर्स ने अपनी एक अनुषंगी के जरिये फोर्ड इंडिया के साणंद संयंत्र का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पिछले साल अगस्त में टाटा मोटर्स ने घोषणा की थी कि उसकी इकाई टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लि. (टीपीईएमएल) फोर्ड इंडिया के गुजरात के साणंद संयंत्र का 725.7 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी। टाटा मोटर्स ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि अनिवार्य शर्तों को पूरा करने और जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद संबंधित पक्षों ने इस सौदे को पूरा कर लिया है और टीपीईएमएल ने साणंद संयंत्र का अधिग्रहण कर लिया है।
    इसके अलावा वाहन विनिर्माण से जुड़े सभी कर्मचारियों को नौकरी की पेशकश की गई है। जिन कर्मचारियों ने टीपीईएमएल की पेशकश को स्वीकार किया है उन्हें कंपनी में स्थानांतरित कर दिया गया है और वे 10 जनवरी से टीपीईएमएल के कर्मचारी हो गए हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.