रायपुर पश्चिम में विकास की रफ्तार हुई तेज

Updated on 25-05-2025 01:36 PM

रायपुर।   रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। बीते एक माह में क्षेत्र के 8 वार्डों में 16 करोड़ 47 लाख 97 हजार रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। इन कार्यों में सड़क निर्माण, स्कूलों का उन्नयन, सामुदायिक भवन, पार्कों का सौंदर्यीकरण, जल निकासी, अतिरिक्त कक्ष निर्माण जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं शामिल हैं। यह कार्य रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत के मार्गदर्शन में प्रारंभ किए गए हैं। भाजपा सरकार द्वारा जनता से किए गए विकास वादों को धरातल पर उतारने की दिशा में इसे एक ठोस पहल माना जा रहा है।

वार्डवार स्वीकृत राशि एवं तिथि निम्नानुसार है:

वीर सावरकर वार्ड- 80 लाख (23 अप्रैल)

माधवराव सप्रे वार्ड – 168.65 लाख (23 अप्रैल)

ठाकुर प्यारेलाल वार्ड – 160 लाख (25 अप्रैल)

रामकृष्ण परमहंस वार्ड- 665 लाख (3 मई)

आत्मानंद वार्ड- 289 लाख (6 मई)

रामदास वार्ड – 55 लाख (11 मई)

सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड – 63 लाख (11 मई)

 संत रविदास वार्ड – 163.20 लाख (18 मई)

वीर सावरकर वार्ड- 119.89 लाख (अप्रैल अंत)

 माधवराव सप्रे वार्ड – 292.13 लाख (मई मध्य)

कुल राशि – 16,47,97,000

विधायक राजेश मूणत का कहना है कि “हमारे लिए विकास कोई चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है। रायपुर पश्चिम के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा जनता से किए गए हर वादे को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। मैं व्यक्तिगत रूप से इन कार्यों की निगरानी कर रहा हूं ताकि हर कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।”

मूणत ने कहा कि रायपुर पश्चिम विधानसभा मेरा परिवार है और इस परिवार के हर सदस्य को बेहतर जीवन सुविधाएं देना मेरी जिम्मेदारी है। हम सिर्फ घोषणा नहीं करते, धरातल पर कार्य कर उसे सिद्ध करते हैं। हर वार्ड में विकास कार्यों की योजना जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों की सहभागिता से बनाई जा रही है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी इलाका बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। मूणत ने कहा कि विकास की गति केवल जारी नहीं रहेगी, बल्कि आने वाले समय में और तेज होगी। जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और उसी के आधार पर हम पारदर्शी, टिकाऊ और जनकल्याणकारी कार्य कर रहे हैं। मैं स्वयं प्रत्येक कार्य स्थल पर जाकर निरीक्षण करता हूं, ताकि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। मेरा वादा है कि रायपुर पश्चिम एक आदर्श विधानसभा के रूप में उभरेगा।”

स्थानीय नागरिकों ने भी इन विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि जिस तरह क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहे हैं, उससे लोगों का जीवन पहले से कहीं अधिक सरल और सुविधा संपन्न बनेगा। रायपुर पश्चिम में विकास की यह निरंतर प्रक्रिया न केवल क्षेत्र का स्वरूप बदल रही है, बल्कि आम जनजीवन को भी नई दिशा दे रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.