अभी और बढ़ेगा कर्ज का दर्द, आरबीआई के इस फैसले से आप पर बढ़ सकता है EMI का बोझ

Updated on 23-02-2023 07:26 PM
नई दिल्ली: महंगे कर्ज के बोझ से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। फरवरी के पहले हफ्ते में आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी बढ़ोतरी कर कर्ज को पहले से महंगा कर दिया। अब एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ने वाली है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) एक बार फिर से आपको ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर झटका दे सकती है। यानी आने वाले महीनों में एक बार फिर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गुंजाइश है। आसान भाषा में कहे कि एक बार फिर से आप पर कर्ज का बोझ बढ़ने वाला है। एक बार फिर से आपके होम लोन, कार लोन की ईएमआई बढ़ने वाली है।

और महंगा होगा लोन

आरबीआई लगातार ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहा है। महंगाई पर लगाम लगाने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी की जा सकती है। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में फिर से रेपो रेट में बढ़ोतरी की जा सकती है। रेपो रेट में फिर से 25 बीपीएस की बढ़ोतरी की संभावना बन रही है। दरअसल वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण महंगाई के खिलाफ लड़ाई जटिल होती जा रही रहै। इस पर काबू रपाने के लिए आरबीआई को एक बार फिर से सख्त फैसले लेने पड़ सकते हैं। बुधवार को जारी एमपीसी की बैठक के ब्योरे के मुताबिक आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि बढ़ती कीमतों और महंगाई के कारण मुद्रास्फीति को लेकर काफी अनिश्चितता की स्थिति है।
उन्होंने कहा कि इसपर नियंत्रण पाने के लिए आने वाले दिनों में ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गुंजाइश बनती है। वहीं रेटिंग एजेंसी एक्यूइट रेटिंग्स ने भी कहा है कि आरबीआई मौद्रिक सख्ती जारी रखेगा। आने वाले दिनों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की जा सकती है। अपनी रिपोर्ट में रेटिंग एक्यूइट ने कहा कि अप्रैल 2023 में आरबीआई 25 बीपीएस की बढ़ोतरी कर सकता है।

    बढ़ेगा EMI का बोझ

    RBI की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद से ईएमआई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। जो बैंक 6.5 प्रतिशत या उसके आसपास की ब्याज दरों पर लोन दे रहे थे, उनकी ब्याज दरें बढ़कर 8.85 फीसदी हो गई है। लोगों पर प्रति लाख ईएमआई का बोझ 825 रुपए बढ़ चुका है। आने वाले दिनों में ये बोझ और बढ़ने वाला है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.