फ्लाइट में मौजूद पैसेंजर बोला बुजुर्गों को इग्नोर कर रहे थे क्रू मेंबर्स घंटों भूखा-प्यासा रखा

Updated on 17-01-2024 12:40 PM

इंडिगो फ्लाइट में पायलट को थप्पड़ मारने के मामले में नए दावे किए जा रहे हैं। इस फ्लाइट में सफर कर रहे एक अन्य पैसेंजर ने घटना के पीछे एयरलाइंस को जिम्मेदार ठहराया। यात्री सनल विज ने आरोप लगाया कि पैसेंजर की गलती बताकर इंडिगो अपने कुप्रबंधन और गलतियों को छिपा रहा है।

दरअसल, 14 जनवरी को इंडिगो की दिल्ली-गोवा फ्लाइट 6E-2175 में साहिल कटारिया नाम के पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मारा था। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद आरोपी पैसेंजर को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, 16 जनवरी को उसे जमानत मिल गई।

इसी फ्लाइट में बैठे यात्री सनल विज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 15 जनवरी को लिखा- मैं हिंसा का समर्थन नहीं करता, लेकिन इंडिगो ने घटना का फायदा उठाया है। पैसेंजर के थप्पड़ मारने की घटना के पीछे इंडिगो ने अपनी गलतियों को छुपाया।

यात्री के मुताबिक, दिल्ली-गोवा फ्लाइट को सुबह 7:40 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह शाम 5:35 बजे रवाना हुई। इस फ्लाइट में बैठे 186 पैसेंजर्स को कई घंटों तक भूखा रखने के बाद शाम 4 बजे खाना दिया गया। बुजुर्ग पैसेंजर्स ने कई बार पानी मांगा, लेकिन क्रू मेंबर्स उन्हें इग्नोर कर रहे थे।

जानिए पैसेंजर के मुताबिक घटना से पहले क्या-क्या हुआ?

फ्लाइट को सुबह 7:40 बजे उड़ान भरनी थी। हालांकि, खराब मौसम के चलते दोपहर 12:20 बजे बोर्डिंग शुरू हुई। ग्राउंड स्टाफ ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) उड़ान की अनुमति नहीं दे रहा है।

पायलट ने दोपहर 1:30 बजे अनाउंस किया कि वे एक क्रू मेंबर का इंतजार कर रहे हैं। उसके आने के बाद फ्लाइट टेक ऑफ करेगी। सनल के मुताबिक क्रू मेंबर्स और ग्राउंड स्टाफ गलत सूचना दे रहे थे।

क्रू मेंबर और ग्राउंड स्टाफ आपस में बातचीत करने लगे। उन्होंने यात्रियों की मदद करने या उनके सवालों के जवाब देना जरूरी नहीं समझा। इस बीच कुछ बुजुर्ग यात्रियों ने पानी मांगा। क्रू ने उन्हें इग्नोर किया और कई बार बोलने पर भी पानी नहीं दिया। वे आपस में बात करने व्यस्त थे।

दोपहर 2:40 बजे वह क्रू मेंबर फ्लाइट में आया, जिसका इंतजार किया जा रहा था। 2:50 बजे फ्लाइट के गेट बंद हुए। इसके बाद भी विमान को उड़ान भरने के लिए तैयार नहीं किया गया। इसे लेकर पैसेंजर्स ने नाराजगी जताई।

3:20 बजे के आसपास असिस्टेंट कैप्टन आया और कहा कि फ्लाइट और लेट होगी। इसी समय पैसेंजर साहिल कटारिया ने उसे थप्पड़ मार दिया।

फ्लाइट में मौजूद रशियन मॉडल बोलीं- पायलट पैसेंजर्स को दोषी बता रहा था भारत में रहने वाली रशियन मॉडल और एक्ट्रेस एवगेनिया बेल्सकाया भी इसी फ्लाइट में सवार थीं। उन्होंने ही घटना का वीडियो रिकार्ड किया था। बेल्सकाया ने दावा किया कि पायलट देरी के लिए पैसेंजर्स को दोषी बता रहा था।

एवगेनिया ने कहा- मैं अपनी टीम के साथ दिल्ली से गोवा जा रही थी। फ्लाइट के लिए मैं जल्दी एयरपोर्ट पर पहुंच गई, जो सुबह 7:40 बजे टेक-ऑफ करने वाली थी। इंडिगो टीम कह रही थी कि फ्लाइट में एक घंटे की देर है, लेकिन ऐसा कम से कम 10 घंटे तक चलता रहा। इस दौरान हमें फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया, बाहर ही बैठाए रखा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.