संत रविदास की शिक्षा पर चल कर मिलेगा विकास का मार्ग : मंत्री श्री राजपूत

Updated on 10-02-2023 05:52 PM

पूज्य संत रविदास महाराज समाज में असमानता और विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध जन-जागरण करने वाले महापुरुष थे। सबको अन्न मिले, सब प्रसन्न रहें यह उन्हीं का संदेश था, जिस पर अमल करते हुए राज्य सरकार गरीबों को मुफ्त राशन का वितरण कर रही है। सबके सिर पर पक्की छत हो यह संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का है। यह बात राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने राहतगढ़ में संत रविदास जयंती पर कही। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद के लिये योजना चला रही है। हर व्यक्ति इन योजनाओं से लाभांवित होकर सरकार से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संत रविदास की शिक्षा है कि कोई भी जाति और कर्म के आधार पर छोटा-बड़ा नहीं होता, विचारों की श्रेष्ठता और कर्मों की पवित्रता से जीवन में ऊँचाई प्राप्त होती है।

मंत्री श्री राजपूत ने कार्यक्रम में आये समाज के सभी वरिष्ठजन तथा संत-महात्मा का शाल-श्रीफल से स्वागत करते हुये उन्हें कार्यक्रम में पधारने के लिये धन्यवाद दिया। मंत्री श्री राजपूत ने कार्यक्रम में आये लोगों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और भोजन प्रसादी ग्रहण की। मंत्री श्री राजपूत ने मंगल भवन का शुभारंभ किया और बाऊंड्री बनवाने की घोषणा की।

घर-घर पहुँचेगी विकास यात्रा

संत रविदास जयंती पर राहतगढ़ के वार्ड क्र. एक से विकास यात्रा प्रारंभ की गई थी, जिसका शुभारंभ राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया और कहा कि विकास यात्रा में सभी का सहयोग जरूरी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.