पंजाबी सिंगर के घर फायरिंग करने वाला कनाडा में गिरफ्तार:कैनेडियन पुलिस बोली- साथी भारत फरार

Updated on 01-11-2024 01:39 PM

पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग के मामले में कनाडा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। कनाडा पुलिस का मानना ​​है कि इस मामले में फरार चल रहा दूसरा आरोपी भारत भाग गया है। यह घटना करीब 2 महीने पहले 2 सितंबर को हुई थी। तब से कनाडा पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान विन्निपेग के 25 वर्षीय अबजीत किंगरा के रूप में हुई है। आरोपी अभिजीत किंगरा को ओंटारियो से गिरफ्तार किया गया है। उसे शुक्रवार को ओंटारियो की अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि दूसरे संदिग्ध का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। दूसरे आरोपी की पहचान 23 वर्षीय विक्रम शर्मा के रूप में की गई है, जो विन्निपेग में रहता था लेकिन पुलिस को अब लगता है कि वह भारत में है।

फायरिंग का वीडियो हुआ था वायरल एपी ढिल्लों का घर वैंकूवर इलाके में है। उनके घर पर फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो के मुताबिक, एक शूटर ने गेट के बाहर से 11 गोलियां चलाईं। उसने काले कपड़े पहने हुए थे। लॉरेंस गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली। गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। 9 अगस्त को सिंगर एपी ढिल्लों का गाना 'ओल्ड मनी' बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ रिलीज हुआ था। फायरिंग को इसी से जोड़कर देखा गया था।

रोहित गोदारा ने लिखा था- सलमान के साथ बड़ी फीलिंग ले रहा था सिंगर के घर पर फायरिंग करने के बाद लॉरेंस गैंग के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। जिसमें लिखा, 'राम राम जी सभी भाइयों को। 1 सितंबर की रात कनाडा में 2 जगह पर फायरिंग हुई है। एक विक्टोरिया आइलैंड और वुडब्रिज टोरंटो में। दोनों वारदातों की जिम्मेदारी मैं रोहित गोदारा (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) लेता हूं।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.