'लाखों' के खिलाड़ी ने दी करोड़ों की मुस्कान, यूं झूम उठे सचिन तेंदुलकर, नीता और आकाश अंबानी

Updated on 25-05-2023 09:16 PM
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर 81 रन की बड़ी जीत दर्ज की। मुंबई ने लखनऊ को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। एमआई की इस जीत के हीरो युवा तेज गेंदबाज आकाश मधवाल रहे, जिन्होंने अपनी खूंखार गेंदबाजी से महफिल लूट ली। मधवाल के सामने लखनऊ के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए थे। ऐसे में आकाश को उनको इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। वहीं जब युवा गेंदबाज ने आखिरी विकेट लेकर लखनऊ को ऑल आउट किया तो दिग्गज सचिन तेंदुलकर, आकाश अंबानी और नीता अंबानी का रिएक्शन देखने लायक था।

खुशी से झूम उठे सचिन, आकाश और नीता अंबानी
दसअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का 17वां ओवर मुंबई इंडियंस की ओर से आकाश मधवाल डाल रहे थे। उनके ओवर की तीसरी गेंद पर मोहसिन खान स्ट्राइक पर थे। मधवाल ने मोहसिन खान को शून्य पर ही क्लीन बोल्ड कर दिया, जिसके चलते मुंबई इंडियंस 81 रन से जीत गई। एमआई की जीत के बाद मालिक आकाश अंबानी और मालकिननीता अंबानी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।

वहीं सचिन तेंदुलकर भी डगआउट में फूले नहीं समा रहे थे। मैदान पर कॉमेंट्री बॉक्स में हर जगह सिर्फ आकाश मधवाल के ही चर्चे हो रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि आकाश को कप्तान रोहित शर्मा से भी शाबाशी मिली। इस पूरी घटना का वीडियो खुद आईपीएल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

आकाश मधवाल ने झटके 5 विकेट
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आकाश मधवाल ने एलिमिनेटर मुकाबले में अपने 3.3 ओवर के स्पेल में 1.4 की शानदार इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 5 रन देकर 5 विकेट झटके। उन्होंने प्रेरक मांकड़, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई और मोहसिन खान का शिकयर किया था। उन्होंने अपने खेले गए 7 मैचों में अब तक 7.77 की इकॉनमी से 13 विकेट अपने नाम किए हैं। बता दें कि आकाश मधवाल को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में सिर्फ 20 लाख रुपये में खरीदा था। बहरहाल, अब इसी तेज गेंदबाज ने अनुभवी जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम के तेज गेंदबाजी क्रम को संभाल रखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.