प्रेमिका की गलियों में मार थप्पड़ के पुलिस ने सनकी आशिक की निकाली हीरोगिरी

Updated on 28-11-2023 02:18 PM
ग्वालियर: एक तरफा प्यार में खुद पर गोली चलवाने वाले सनकी आशिक की हीरोगिरी पुलिस ने उतार दी है। पुलिस ने आशिक की सनक उतारने के लिए जुलूस निकाला है। साथ ही सड़क पर पुलिस उसे थप्पड़ मारते हुए घुमाते रही है। इस दौरान आरोपी युवक गिड़गिड़ा रहा था। दरअसल, एक तरफा प्यार में पागल सनकी आशिक ने प्रेमिका को पाने पहले उसे धमकाया। फिर दबाब बनाने खुद पर गोली चला ली थी। इसका इल्जाम महिला के पति पर लगाया था।


दरअसल, पूरा मामला 24 नवंबर का है। झांसी रोड थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में नीरज परिहार नाम का युवक शादीशुदा प्रेमिका से जबरदस्ती मिलने उसके घर जा पहुंचा। उस पर पति को छोड़ने का दबाब बनाने लगा। इस दौरान जब प्रेमिका ने विरोध किया तो खुद पर गोली चला ली। गोली उसके पेट में लगी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हालात में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल नीरज ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के पति पर गोली मारने का आरोप लगाया था।

एक तरफा प्यार में उठाया कदम


जांच के दौरान शादीशुदा प्रेमिका से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि नीरज उसे लंबे समय से जानता है। सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती हुई थी लेकिन वह लगातार शादी हो जाने के बाद पति को छोड़ने का दबाव बना रहा था। इसको लेकर कई बार ब्लैकमेल करने की भी कोशिश नीरज ने की थी। अचानक नीरज उसके घर पहुंचा था और उसने दबाब बनाने के लिए खुद पर गोली चलाई।


पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस


पुलिस जांच में जब सारी बातें सही पाई गई। पुलिस ने शादीशुदा महिला को परेशान करने वाले नीरज को सबक सिखाने के लिए उसका जुलूस निकाला। हालांकि पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि क्राइम सीन का रिक्रिएशन करने आरोपी को ले जाया गया था।

गौरतलब है कि नीरज परिहार से महिला की पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद युवक महिला को तीन महीने तक परेशान करता रहा है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने जनहित में यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर दोस्ती करने से पहले सभी तरह की जांच पर जरूर करना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.