युक्तियुक्तकरण की सकारात्मक पहल से शिक्षकों की कमी हुई दूर

Updated on 11-06-2025 01:21 PM

बालोद। जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुदारी दल्ली के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम जुन्नापानी के शासकीय प्राथमिक स्कूल में विगत 02 सालों से शिक्षकांे एवं विषयवार शिक्षकों की कमी से जूझ रहा था। पिछले कुछ वर्षों से ग्रामीण एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्य शिक्षकांे की लगातार मांग कर रहे थे। स्कूलों में शिक्षकों की कमी से बच्चों को पढ़ाई में कई समस्याएं आ रही थी। शिक्षकों की कमी को देखते हुए स्कूल चलाना न केवल बच्चों के भविष्य के लिए हानिकारक था, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता पर भी गहरा प्रभाव डाल रहा था। लेकिन अब मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में युक्तियुक्तकरण की पहल ने इस स्कूल में बेहतर शिक्षा हेतु एक नई उम्मीद की किरण जगाई है। हाल ही में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुदारी दल्ली के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में गणित विषय के लिए शिक्षक  रामकुमार भुआर्य तथा कला विषय अंतर्गत शिक्षक  लोमेश कुमार की नियुक्ति की गई है। इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम जुन्नापानी के शासकीय प्राथमिक स्कूल में प्रधान पाठक के रूप में श्रीमती अंजली कुरेटी तथा सहायक शिक्षक  शिव कुमार नागवंशी की नियुक्ति की गई है। इस तरह से सुदूर वनाचंल के ग्राम कुदारी दल्ली एवं जुन्नापानी स्कूलों में शासन के युक्तियुक्तकरण के नीति के तहत शिक्षकों की नियुक्ति की बहुप्रतीक्षित मांग होने पर विद्यार्थी, शिक्षकों एवं पालकों में सर्वस्व हर्ष व्याप्त है। अपने गांव के स्कूलों में शिक्षकों की सौगता मिलने से वे सभी अपने नवनिहालों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण को लेकर पूरी तरह से आशान्वित नजर आ रहे हैं।

इन स्कूलों में नए शिक्षकों की पदस्थापना होने से ग्राम कुदारी दल्ली के सरपंच श्रीमती रिस्की बुग्गा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  जान सिंह साहू तथा ग्राम जुन्नापानी के सरपंच श्रीमती श्वेता पोर्ते एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  चोवाराम साहू एवं ग्रामीणों ने मांग पूरी होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है।

  उल्लेखनीय है कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से न केवल स्कूल में पढ़ाई के स्तर में सुधार होगा, बल्कि इससे स्कूली विद्यार्थियों, पालकों, ग्रामीणों और स्कूल समिति के सदस्यों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराया है। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की कमी और संसाधनों के असमान वितरण की समस्या को दूर करना है। इस बदलाव से यहाँ पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पालक, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी सहित स्कूल की जनभागिदारी समिति के सदस्य बेहद उत्साहित हैं। इस तरह यह पहल न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता और विश्वास को भी मजबूत करेगी। ग्रामीणों और स्कूल समिति के सदस्यों का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि शासन की यह पहल जनता के हित में है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.