34 रुपये पहुंचा इस IPO का प्रीमियम

Updated on 06-10-2022 06:23 PM

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स रिटेल चेन इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया (Electronics Mart India ) के आईपीओ का आज (गुरुवार) दूसरा दिन है। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया का आईपीओ पहले दिन (मंगलवार) ही फुली सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी का आईपीओ पहले दिन 1.69 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, आईपीओ में 62500000 शेयर ऑफर पर हैं। वहीं, 10,58,09,796 शेयर की बिड मिली है। कंपनी का पब्लिक इश्यू शुक्रवार 7 अक्टूबर 2022 को बंद होगा। 

बढ़कर 34 रुपये पहुंचा शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम
बाजार पर नजर रखने वाले लोगों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के शेयर गुरुवार को ग्रे मार्केट में 34 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयर सोमवार 17 अक्टूबर 2022 को एक्सचेंज में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 56-59 रुपये है। अगर कंपनी के शेयर 59 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर अलॉट होते हैं और गुरुवार के ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से इनकी लिस्टिंग होती है तो कंपनी के शेयर 93 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। 

IPO से मिली रकम को इस काम में लगाएगी कंपनी
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया का आईपीओ 500 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू है। पब्लिक इश्यू में कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर, वर्किंग कैपिटल रिक्वॉयरमेंट्स और कर्ज चुकाने में करेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया लिमिटेड (EMIL) की शुरुआत 1980 में हुई थी, यह देश की चौथी बड़ी कंज्यूमर ड्यूरेबल और इलेक्ट्रॉनिक रिटेलर है। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स नाम के तहत ऑपरेट करते हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.