दाम वही, माल में कमी... चुपचाप ऐसे बढ़ रही है महंगाई

Updated on 10-02-2023 07:29 PM
नई दिल्ली: बिस्किट, नमकीन, कॉफी, चायपत्ती, दूध समेत खाने-पीने की कई चीजों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। नतीजतन, इन सारी चीजों के पैकेट छोटे होते जा रहे हैं और दाम पुराने ही लिए जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई और छोटे हो रहे पैकेटों की वजह से लोगों पर बोझ बढ़ता जा रहा है। सबसे ज्यादा बिस्किट की मात्रा में 20 प्रतिशत की कटौती की गई है। साथ ही खाने की चीजों के अलावा हाथ धोने में इस्तेमाल होने वाले हैंड वॉश के पाउच की मात्रा भी कम कर दी गई है। इसी तरह छोटे बच्चों का दूध पाउडर का 500 ग्राम का पैकेट पहले 350 रुपये का था। अब इसकी मात्रा 400 ग्राम कर दी गई है और रेट भी बढ़ाकर 415 रुपये कर दिया गया है।
वेस्ट सागरपुर में ओम स्टोर चलाने वाले संजय गुप्ता ने बताया कि पैकेट में बिकने वाले खाने के सामान की मात्रा लगातार कम होती जा रही है। सबसे बुरा हाल नमकीन और बिस्किट का है। करीब 5 महीने पहले बिस्किट का जो पैकेट पांच रुपये में बिक रहा था, वह आज भी पांच रुपये में बिक रहा है। हालांकि उसकी मात्रा पहले से काफी कम हो गई है। यही हाल, चिप्स, नमकीन समेत सभी पैकेट वाले सामान का भी है। नूडल्स के पैकेट का रेट चार रुपये बढ़ गया है, जबकि इसकी मात्रा पहले से कम कर दी गई है।
रोहिणी सेक्टर-13 में गिरिराज स्टोर चलाने वाले प्रवीन गोयल ने बताया कि बीते एक से दो महीने में महंगाई तेजी से बढ़ी है। सबसे ज्यादा बिस्किट की मात्रा में 20 प्रतिशत की कटौती की गई है। साथ ही खाने की चीजों के अलावा हाथ धोने में इस्तेमाल होने वाले हैंड वॉश के पाउच की मात्रा भी कम कर दी गई है। पहले 99 रुपये में 750 एमएल का एक पैकेट आता था, लेकिन अब उसी रेट में 625 एमएल का पैकेट आ रहा है।

दूध पाउडर हो गया महंगा


कृष्णा नगर में सपना मेडिकल स्टोर चलाने वाले दीपक ने बताया कि पैक्ड आइटम के सामान के रेट तेजी से बढ़ रहे हैं और उनकी मात्रा भी कंपनियों ने कम कर दी है। दीपक ने बताया कि छोटे बच्चों का दूध पाउडर का 500 ग्राम का पैकेट पहले 350 रुपये का था। अब इसकी मात्रा 400 ग्राम कर दी गई है और रेट भी बढ़ाकर 415 रुपये कर दिया गया है।

बीते कुछ महीने में खाने के पैकेट्स में हुई कटौती

सामानकीमतमौजूदा मात्रापहले की मात्रा
बिस्किट5 रुपये52 ग्राम80 ग्राम
चायपत्ती60 रुपये200 ग्राम250 ग्राम (50 रुपये)
नमकीन10 रुपये42 ग्राम65 ग्राम
मटर10 रुपये42 ग्राम65 ग्राम
पीनट्स10 रुपये38 ग्राम55 ग्राम
चॉकलेट10 रुपये13.2 ग्राम13.2 ग्राम (5 रुपये)
कॉफी10 रुपये5.5 ग्राम7 ग्राम
टोमैटो100 रुपये850 ग्राम950 ग्राम


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.