इस साल आटे का दाम नहीं बढ़ेगा, पिछले साल से भी ज्यादा हो रहा है गेहूं का उत्पादन, जानिए पूरी बात

Updated on 08-04-2023 07:42 PM
नई दिल्ली: इस साल गेहूं की कोई कमी नहीं रहेगी। यह कहना है भारतीय खाद्य निगम (FCI) के सीएमडी अशोक कुमार मीणा का। उनका कहना है कि इस साल भले ही बेमौसम की बारिश से गेहूं की फसल खराब हुई हो, लेकिन गेहूं की सरकारी खरीद में कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने बताया है कि एफसीआई अभी तक 7 लाख टन गेहूं की खरीद कर चुकी है। एफसीआई इस साल 342 लाख टन खरीद की ओर अग्रसर है।

सरकार का प्रयास गेहूं की कीमत रहे स्थिर

अशोक मीणा (FCI CMD) का कहना है कि सरकार और प्राइवेट सेक्टर मिल कर काम करेगी। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गेहूं और इसके आटे की कीमतें स्थिर रहे। सरकार के पास अभी तक जो इनपुट मिला है, वह निराशाजनक नहीं है। इस साल पिछले साल से भी ज्यादा गेहूं के उत्पादन होने का अनुमान आया है। हालांकि गेहूं की क्वालिटी में कुछ फर्क आ सकता है।

करीब पांच फीसदी बढ़ेगा गेहूं का उत्पादन


केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution) में अतिरिक्त सचिव सुबोध कुमार सिंह ने भी कहा है कि इस साल गेहूं की उपज बढ़ रही है। कल एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि मंत्रालय और निजी क्षेत्र दोनों के अनुमान इस बात के संकेत दे रहे हैं। इस साल मार्च-अप्रैल में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बावजूद, इस साल गेहूं का अधिक उत्पादन होगा। गेहूं के उत्पादन में 4-5 प्रतिशत अधिक होने की उम्मीद है।

102 लाख टन से ज्यादा होगा प्रोडक्शन


'एग्री वॉच' द्वारा तैयार एक सर्वेक्षण की रिपोर्ट में भी गेहूं की उपज बढ़ने की बात कही गई है। इसके मुताबिक मार्च, 2023 के अंत में गेहूं उत्पादक राज्यों द्वारा बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बावजूद 102.89 लाख टन गेहूं उत्पादन का अनुमान है। हालांकि सर्वेक्षण के पहले चरण में 104.24 लाख टन उत्पादन का अनुमान लगाया गया था। यह बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि की वजह से से कम हो गया है। यह सर्वेक्षण दो चरणों में देश के 9 राज्यों (80 जिलों) बिहार, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.