कैबिनेट मंत्रियों से भी कम सैलरी पाते हैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, इन्हें मिलता है राष्ट्रपति से भी ज्यादा वेतन

Updated on 18-05-2023 07:43 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट के जजों की सैलरी देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों, सचिवों और सांसदों के वेतन से ज्यादा है। पब्लिक अकाउंट्स कमिटी को सौंपे गए डेटा के आधार पर द न्यूज इंटरनेशनल ने इसकी जानकारी दी है। सबसे ज्यादा सैलरी पाने के मामले में पाकिस्तान के चीफ जस्टिस पहले स्थान पर हैं। सुप्रीम कोर्ट के अन्य जज दूसरे नंबर पर, राष्ट्रपति तीसरे नंबर पर आते हैं। पाकिस्तान में प्रधानमंत्री को मंत्रियों और सचिवों से भी कम सैलरी मिलती है।


वर्तमान में पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट और सरकार के बीच तनातनी चल रही है। पब्लिक अकाउंट्स कमिटी में, चेयरमैन नूर खान ने सदस्यों को बताया कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति का वेतन 8,96,550 पीकेआर (पाकिस्तानी रुपये) है। वहीं प्रधानमंत्री को 2,01,574 पीकेआर रुपये मिलते हैं। बात पाकिस्तान के चीफ जस्टिस की करें तो उन्हें 15,27,399 पीकेआर वेतन मिलता है। सुप्रीम कोर्ट के जजों की सैलरी 14,70,711 पीकेआर है और संघीय मंत्रियों को 3,38,125 पीकेआर मिलते हैं।

सांसदों और अधिकारियों की कितनी सैलरी?

पाकिस्तान में एक सांसद को 1,88,000 पीकेआर सैलरी मिलती है जबकि ग्रेड-22 अधिकारी को 5,91,475 पीकेआर मिलते हैं। द न्यूज इंटरनेशनल ने बताया कि पीएसी ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को मिलने वाले भत्तों और विशेषाधिकारों के बारे में जानकारी मांगी थी। वर्तमान में पाकिस्तान सरकार और पाक चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल आमने-सामने हैं। पहले प्रांतीय चुनाव की तारीखों और फिर इमरान खान को लेकर यह तनाव अब काफी बढ़ गया है।

सुप्रीम कोर्ट और सरकार के बीच तनाव

सुप्रीम कोर्ट ने 9 मई को हुई इमरान खान की गिरफ्तारी को 'अवैध' करार दिया था और मामले को इस्लामाबाद हाई कोर्ट भेज दिया था। इस राहत पर पाक पीएम शहबाज शरीफ सहित पूरी सरकार ने चीफ जस्टिस पर निशाना साधा था। शहबाज ने कहा था कि अगर आपको अपने 'लाडले' (इमरान खान) को राहत देनी ही है तो देश की जेलों में बंद डकैतों को भी रिहा कर दीजिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा था कि अदालत की ओर से यह नरमी उनके बड़े भाई और देश के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के प्रति क्यों नहीं दिखाई गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.