प्रिंसिपल ने छात्रों से पुताई करवाई...शिकायत पर धमकी दी:कहा- TC में ऐसा लिख दूंगा कि मर जाओगे, देवी-देवताओं पर भी टिप्पणी की

Updated on 13-11-2025 12:56 PM
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह स्टूडेंट्स के करियर को खराब करने की धमकी देते और हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिख रहे हैं।

मामला पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकहरौद ​​​​​​आत्मानंद स्कूल का है। प्रिंसिपल का नाम कुंज किशोर है। जानकारी के मुताबिक, प्रिसिंपल ने स्टूडेंट्स से क्लासरूम की पुताई करवाई थी। छात्रों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी।

जिससे नाराज होकर उन्होंने स्कूल कैंपस में स्टूडेंट्स के सामने कहा कि 'मेरा जितना बिगाड़ना है बिगड़ चुके। अब मैं तुम्हारे टीसी-सीसी में ऐसा लिखा दूंगा कि मर जाओगे। जो उखाड़ना है उखाड़ लेना।'

वहीं, एक और वीडियो में प्रिंसिपल स्कूल के बच्चों के सामने देवी-देवताओं और सांस्कृतिक परंपराओं पर टिप्पणी कर रहे हैं। जिसमें वे ब्रह्मा, सरस्वती और मत्स्य पुराण का जिक्र करते हुए विवादास्पद बातें कहते नजर आ रहे हैं।

डेढ़ साल पुराना वीडियो वायरल

दरअसल, देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है। जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रिंसिपल ये कहते नजर आए कि ब्रह्मा से 3 देवियां प्रकट हुईं। जिनमें से एक देवी सरस्वती हैं।

उन्होंने मत्स्य पुराण का हवाला देते हुए कहा कि जब ये देवियां बड़ी हुईं, तो उनकी खूबसूरती इतनी थी कि पिता और पति दोनों का नाम मत्स्य पुराण में ब्रह्मा ही बताया गया है।

प्राचार्य के अनुसार ब्रह्मा जी ने 100 सालों तक पुत्री को अपनी पत्नी बनाकर रखा और उनके पुत्र भी हैं। बहुत सारी चीजें हैं जिसे स्वीकार करना थोड़ा सा कठिन हो जाता है। आइए और सच की ओर एक कदम बढ़ाएं।

प्रिंसिपल पर पहले ही हुई कार्रवाई- DEO

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने कहा कि वायरल वीडियो पुराना है। उससे पहले हुए शिकायत पर प्रिंसिपल को पद से हटाकर लेक्चरर के पद पर हाई स्कूल भुईगांव में पदस्थ किया गया है।

कलेक्टर के निर्देश पर पामगढ़ एसडीएम और तहसीलदार की टीम ने स्कूल पहुंचकर छात्रों से बातचीत की और स्कूल के कमरे की पुताई से जुड़े मामले की जानकारी ली। जांच में पता चला कि प्रभारी प्राचार्य ने बोर्ड परीक्षा की कक्षा के छात्रों को पुताई नहीं करने पर प्रैक्टिकल में कम अंक देने की धमकी दी थी। इसी कारण दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने यह वीडियो बनाया था।

प्रिंसिपल ने छात्रों से पैसे भी वसूले थे

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन राज्य संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, इंद्रावती भवन रायपुर को भेज दिया है। जांच में यह भी सामने आया कि प्रिंसिपल ने निःशुल्क शिक्षा के स्थान पर छात्रों से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए दबाव बनाया और उनसे पैसे भी वसूले थे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.