'निर्माता ने मुझे मेकअप रूम में बंद कर दिया', असुरक्षित और डरी हुई महसूस कर रही हैं कृष्णा मुखर्जी, सुनाई आपबीती

Updated on 27-04-2024 12:31 PM
'ये है मोहब्बतें' से लोकप्रियता हासिल करने वाली और बाद में शहजादा धामी के साथ डेली सोप ' शुभ शगुन ' में नजर आने वाली टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने शो के निर्माताओं पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। 'शुभ शगुन' की शूटिंग पूरी करने के बाद अभिनेत्री टेलीविजन से ब्रेक पर हैं। कृष्णा ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'शुभ शगुन' के सेट पर अपने अनुभव के बारे में चौंकाने वाली जानकारी दी। उन्होंने खुलासा किया कि वह शो के निर्माता द्वारा उत्पीड़न के कारण डिप्रेशन और एंग्जाइटी से जूझ रही हैं।
इतना ही नहीं, अपनी लंबी पोस्ट में, अभिनेत्री ने अपनी आपबीती के बारे में परेशान करने वाली बातें भी साझा की हैं। उन्होंने पोस्ट में बताया कि जब वह अस्वस्थ थीं तो उन्हें मेकअप रूम में बंद कर दिया गया था और पांच महीने से भुगतान नहीं किया गया था। उन्हें निर्माता से धमकियां भी मिलीं, जिसके कारण वह बोलने से डरने लगीं। दोबारा ऐसी चीजें ना हों, इसके डर से वह नए प्रोजेक्ट को साइन करने से बच रही है।

अकेले में रोती हैं कृष्णा मुखर्जी

कृष्णा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मुझमें कभी अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं थी लेकिन आज मैंने फैसला किया कि अब इसे अब और अपने अंदर नहीं रखूंगी। मैं कठिन दौर से गुजर रही हूं और पिछला डेढ़ साल मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। मैं उदास हूं, परेशान हूं और जब मैं अकेला होती हूं तो दिल खोलकर रोती हूं। यह सब तब शुरू हुआ, जब मैंने दंगल टीवी के लिए अपना आखिरी शो शुभ शगुन करना शुरू किया। यह मेरे जीवन का सबसे बेकार फैसला था।'

कृष्णा मुखर्जी को सेट पर किया गया परेशान

कृष्णा ने आगे बताया, 'मैं इस शो को बिलकुल नहीं करना चाहती थी, लेकिन मैंने दूसरों की बात सुनी और कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर दिये। प्रोडक्शन हाउस और निर्माता कुंदन सिंह ने मुझे कई बार परेशान किया है। यहां तककि एक बार उन्होंने मुझे मेरे मेकअप रूम में बंद कर दिया क्योंकि मैं बीमार थी और मैंने शूटिंग न करने का फैसला किया था। क्योंकि वो मुझे मेरे काम की फीस नहीं दे रहे थे और साथ ही जब मैं बीमार थी और अंदर थी, तो वो मेरे मेकअप रूम के दरवाजे को पीट रहे थे जैसे कि वो इसे तोड़ देंगे, वो भी तब, जब मैं अंदर कपड़े बदल रही थी।'

कृष्णा मुखर्जी को नहीं मिली 5 महीने की पेमेंट

कृष्णा मुखर्जी ने आगे लिखा, 'उन्होंने मुझे पांच महीने का पैसा नहीं दिया है। यह सचमुच बहुत बड़ी रकम है। मैं प्रोडक्शन हाउस और दंगल ऑफिस गई हूं लेकिन उन्होंने कभी मुझे जवाब नहीं दिया। हां, कई बार धमकी जरूर दी गई। पूरे समय मैं असुरक्षित, टूटी हुई और डरी हुई महसूस कर रही थी। मैं असुरक्षित महसूस करती हूं, मैंने कई लोगों से मदद मांगी लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस मामले में कोई कुछ नहीं कर सका। लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं कोई शो क्यों नहीं कर रही? यही कारण है। मुझे डर लग रहा है कि अगर वही घटना दोबारा घटी तो क्या होगा? मुझे न्याय चाहिए।'

डर में है कृष्णा मुखर्जी का परिवार

एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'यह लिखते समय मेरे हाथ अभी भी कांप रहे हैं लेकिन मुझे लिखना पड़ा। इसके कारण मैं एंग्जाइटी और डिप्रेशन से जूझ रही हूं। हम अपनी भावनाओं को छिपाते हैं और सोशल मीडिया पर एक अच्छा साइड दिखाते हैं। लेकिन ये हकीकत है। मेरा परिवार मुझसे पोस्ट न करने के लिए कह रहा था क्योंकि वो सब अभी भी डरे हुए हैं कि अगर ये लोग तुमको नुकसान पहुँचाएँगे तो क्या होगा? लेकिन मुझे क्यों डरना चाहिए? यह मेरा अधिकार है और मुझे न्याय चाहिए।'

कृष्णा मुखर्जी को मिला एक्टर्स का सपोर्ट

इस पोस्ट पर टीवी जगत के तमाम सितारों ने रिएक्ट किया और एक्ट्रेस से कहा कि वह उनके साथ हैं। पवित्रा पुनिया ने लिखा, 'हम यहीं हैं।' राजीव अदातिया ने कहा, 'तुमको और हिम्मत मिले।' एक्टर अद्विक महाजन ने कहा, 'तुम जिन चीजों से गुजरी, ये बहुत ही परेशान करने वाला है। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। तुम स्ट्रॉन्ग रहो। हम सब तुम्हारे साथ हैं।' श्रेनु पारिख ने लिखा, 'ये तो बहुत ही दुखद और दिल कचोटने वाली बात है। कृष्णा तुम परेशआन ना हो। सब ठीक हो जाएगा हम तुम्हारे साथ हैं।' इनके अलावा, अदिति भाटिया, श्रद्धा आर्या, निशा रावल, प्रणिता पंडित, अविनाश मिश्रा, समेत अन्य ने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया और इंसाफ की अपील की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
एक्टर-नेता रवि किशन अभी रियलिटी शो 'अलायंस' का हिस्सा हैं, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी रिवा किशन के साथ हिस्सा लिया है। कुणाल खेमू के होस्ट किए गए इस शो को…
 29 June 2026
क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी सिनेमा का पहला गाना कौन सा है? और उसे कैसे बनाया गया था? भोजपुरी सिनेमा की शुरुआत 63 साल पहले हुई थी और पहली…
 29 June 2026
आकांक्षा चमोला तब से चर्चा में हैं जब से उन्होंने 'लॉक अप 2' के पहले एपिसोड में बताया कि वह और उनके पति गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं।…
 29 June 2026
समय रैना 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सीजन 2 के साथ वापस आ गए हैं और पहले एपिसोड में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर आलिया भट्ट और शर्वरी शामिल हुईं। पिछले…
 29 June 2026
साल 1990 के दशक की हिट फिल्म 'माचिस' समेत कई फिल्मों में काम करने वाले एक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने 19वीं सदी की अपनी पुश्तैनी जायदाद से जुड़े पारिवारिक विवाद को…
 29 June 2026
सैफ अली खान फिल्‍म इंडस्‍ट्री के उन कलाकारों में से हैं, जिनके घर में अलग-अलग धर्म के लोग एकसाथ रहते हैं। सैफ खुद मुसलमान हैं। जबकि उनकी पहली पत्‍नी अमृता…
 29 June 2026
राखी सावंत अपनी चुटीली बातों और नखरीले जवाबों के लिए जानी जाती हैं। वो किसी के बारे में कुछ भी बोल देती हैं, वो भी बिना अफसोस जताए। हाल ही…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
Advt.