71% गिरा इस कंपनी का मुनाफा, 5 माह पहले ही आया था IPO, निवेशकों की रही चांदी

Updated on 06-11-2022 06:42 PM

उर्वरक कंपनी पारादीप फॉस्फेट्स को सितंबर तिमाही में बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कंपनी का नेट प्रॉफिट 71 प्रतिशत घटकर 51.10 करोड़ रुपये रह गया है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 175.19 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। 

कंपनी की कमाई: मुनाफे में गिरावट का कारण कंपनी के खर्च में हुई बढ़ोतरी है। कंपनी की कुल आय पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के 1,937.61 करोड़ रुपये से बढ़कर इस बार 2,869.81 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि इसी साल मई माह में ही पारादीप फॉस्फेट्स का आईपीओ लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग के बाद कंपनी ने आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।

आईपीओ का इश्यू प्राइस:  मई 2022 में लॉन्च हुए पारादीप फॉस्फेट के आईपीओ का शेयर प्राइस बैंड 39-42 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। वर्तमान में शेयर का भाव 63 रुपये के स्तर पर है। आईपीओ वाले निवेशक अब प्रति शेयर 21 रुपये तक के मुनाफे में हैं।

शेयर का भाव 15 सितंबर 2022 को 72 रुपये तक गया था, जो 52 वीक का हाई लेवल है। कंपनी ने 1500 करोड़ रुपये के आईपीओ के आय का एक हिस्सा गोवा में 12 लाख टन क्षमता वाले उर्वरक प्लांट के अधिग्रहण को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया।

कंपनी के बारे में: पारादीप फॉस्फेट डीएपी, एन -10, एन -12, एन -14, एन -19, एन -20 और एन -28 सहित फॉस्फेटिक ग्रेड की एक विस्तृत श्रृंखला का उत्पादन करता है। कंपनी का यह गोवा प्लांब् यूरिया का भी उत्पादन करता है। यह फॉस्फो जिप्सम, जिपमाइट, हाइड्रोफ्लोरोसिलिक एसिड (एचएफएसए) और सल्फ्यूरिक एसिड जैसे विभिन्न औद्योगिक उत्पादों का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता भी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.