टाटा ग्रुप की इस कंपनी का प्रॉफिट पहली बार 1,000 करोड़ के पार, पिछले साल हुआ था घाटा

Updated on 28-04-2023 06:51 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप (Tata Group) की हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के लिए फाइनेंशियल ईयर 2023 शानदार रहा है। इस दौरान कंपनी ने 1,053 करोड़ रुपये का रेकॉर्ड प्रॉफिट कमाया। यह कंपनी के थ्री बेस्ट फाइनेंशियल ईयर के जॉइंट प्रॉफिट से भी अधिक है। इससे पहले फाइनेंशियल ईयर 2022 में कंपनी को 265 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 90 फीसदी उछलकर 5,810 करोड़ रुपये पहुंच गया। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 86 फीसदी की बढ़त के साथ 1,625.4 करोड़ रुपये और प्रॉफिट 339 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी को 72 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। इस कंपनी के देशभर में कई होटल हैं जिनमें मुंबई का मशहूर ताज होटल भी शामिल है।

आईएचसीएल के एमडी और सीईओ पुनीत चटवाल ने कहा कि पिछले साल कंपनी को जो प्रॉफिट हुआ है वह थ्री बेस्ट फाइनेंशियल ईयर के जॉइंट प्रॉफिट से भी अधिक है। फाइनेंशियल ईयर 2006, 2007 और 2008 में कंपनी का जॉइंट प्रॉफिट 974 करोड़ रुपये रहा था। उन्होंने कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। इसमें सबसे ज्यादा रेवेन्यू, ऑल टाइम हाई और इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा एबिटा मार्जिन और 1000 करोड़ रुपये से ऊपर प्रॉफिट शामिल है। कंपनी ने अपने इतिहास में पहली बार 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा प्रॉफिट कमाया है।

123 साल पहले हुई थी स्थापना

चटवाल ने कहा कि लगातार चार तिमाहियों में डिमांड बने रहने से कंपनी को रेकॉर्ड प्रॉफिट हुआ। आईएचसीएल के होटलों की संख्या 260 से अधिक हो गई है। कंपनी के होटल देश के 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैले हैं। इस कंपनी की स्थापना 1899 में टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा ने की थी। कंपनी ने अपना पहला होटल (The Taj Mahal Palace) 1903 में मुंबई में खोला था। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 11.20 बजे 1.18% तेजी के साथ 343.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.