पेयजल व्यवस्था के लिए टोलफ्री नम्बर एवं प्रभारी अधिकारियों की तैनाती से जनता को हो रही सुविधा

Updated on 25-04-2025 01:17 PM

जगदलपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों से बोरिंग खराब होने की खबर मिलने पर उक्त ब्लॉक के प्रभारी अधिकारी तुरन्त सुधार कार्य हेतु कर्मचारियों के साथ पहुंच रहे हैं। साथ ही ग्रामीण अब टोलफ्री नम्बर से भी पेयजल की दिक्कत सम्बन्धी सूचना दे रहे हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप संधारण एवं सोलर ड्यूल पम्पों के रखरखाव में आशाजनक प्रगति आयी है। 

इस कार्य को और प्रगति देने हेतु कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जगदलपुर एचएस मरकाम द्वारा गत दिवस सभी सहायक अभियंता सहित उप अभियंता एवं जल जीवन मिशन के जिला समन्यवयकों की बैठक में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल की समुचित उपलब्धता के लिए सजग रहकर दायित्व निर्वहन किए जाने कहा। साथ ही हैंडपंप संधारण अभियान को निरंतर चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होने आवश्यकता के अनुसार नलकूपों में राइजिंग पाईप बढ़ाकर पेयजल सुलभ करवाने का भी निर्देश दिया। साथ ही नवीन हैंडपंप की आवश्यकता वाले गांवों एवं पारे-टोले में नए नलकूप खनन सहित हैंडपंप स्थापित करने के लिए प्राथमिकता देने कहा।

ज्ञात हो कि जिले के सभी विकासखण्डों में हैंडपंप एवं सोलर ड्यूल पम्प संधारण अभियान के तहत अब तक 537 हैण्डपंप एवं 23 सोलर डयूल पंपो को सुधारा जा चुका है। इस अभियान में सुधार कार्य हेतु आवश्यक स्पेयर पार्टस राईजिंग पाईप, कनेक्टिंग रॉड, वासर इत्यादि अन्य जरूरी सामग्रियों को उपलब्ध करवाया गया है। वहीं अभियान का नियमित तौर पर मॉनिटरिंग किया जा रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित शिकायत निवारण के लिए प्रत्येक ब्लॉक में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही समस्या समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा टोलफ्री नंबर 1800-233-0008 जारी किया गया है। इस बारे में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जगदलपुर एचएस मरकाम ने बताया कि उक्त टोलफ्री नम्बर द्वारा सीधे विभाग से संपर्क कर  पेयजल सम्बन्धी समस्या के बारे में अवगत कराया जा सकता है। 

वर्तमान में जिले के ग्रामीण इलाकों में मरम्मत योग्य हैण्डपम्पों का सुधार किया जा रहा है। साथ ही क्रेडा के माध्यम से सोलर ड्यूल पम्पों का संधारण सुनिश्चित किया जा रहा है। पेयजल व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में शिकायत निवारण के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारी के तहत दरभा एवं लोहण्डीगुडा हेतु एसडीओ हिरेन्द्र बघेल मोबाइल नंबर 78289-57721, बास्तानार एवं तोकापाल के लिए उप अभियंता एसएस पैकरा मोबाइल नंबर 75873-62080, बकावण्ड एवं बस्तर हेतु उप अभियंता आलोक मंडल मोबाइल नंबर 99936-99227 और जगदलपुर ब्लॉक के लिए एसडीओ के. सुनिता मोबाइल नंबर 94252-65225 को दायित्व सौंपा गया है। इन प्रभारी अधिकारियों से भी संपर्क कर पेयजल सम्बन्धी समस्या के सम्बंध में अवगत कराया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.