अमिताभ बच्चन ने हॉटसीट पर बैठी बच्ची के जूते के फीते बांधे को हैरान रह गई जनता, लोग बोले- सलाम है सर
Updated on
08-02-2025 03:09 PM
अमिताभ बच्चन एक बार फिर से 'कौन बनेगा करोड़पति' के कारण खबरों में छाए हुए हैं। इन दिनों शो में बच्चे बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बिग बी ने तो दिल जीता ही है। लेकिन लोग हॉटसीट पर बैठी बच्ची की हिम्मत की दाद दे रहे हैं। वह उनकी तारीफ कर रहे हैं क्योंकि वहां कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई देखकर हैरान रह गया।
अमिताभ बच्चन के 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16' के जूनियर सेगमेंट में एक बच्ची हॉटसीट पर बैठकर अपने जूते के फीते को बांध रही थी। तभी अमिताभ अपनी सीट से उठकर उसके पास पहुंचे और पूछे, 'खुल गया?' तो उसने हामी भरी और जैसे-तैसे बांधकर बोली कि हो गया। बाद में अमिताभ बच्चन ने कहा कि आप बांध लेंगी कि किसी को बुलाएं बांधने के लिए या वह खुद बांधें?
अमिताभ बच्चन ने बांधे बच्ची के जूते के फीते
इस पर लड़की बोली, 'चलेगा।' अमिताभ ने पूछा, 'क्या? हम बांधे?' इसके बाद बच्ची ने अपने बांधे हुए फीते खोल दिए। तो बिग बी ने डांटते हुए कहा, 'अरे बंधा था तो काहे खोल रही हैं फिर से?' बच्ची ने उनकी तरफ इशारा किया तो अमिताभ ने कहा 'अच्छ हम बांधेंगे।' फिर वह झुके और उसके जूते के फीते बांधने लगे। वहीं बैठी ऑडियंस देख हैरान रह गई और फिर तालियां बजाने लगी।
अमिताभ ने कसकर बांधे फीते तो बच्ची ने कही ये बात
हालांकि बच्ची के जूते के फीते में दो गांठ लगा देखकर अमिताभ ने कहा कि इसमें पहले से ही गड़बड़ है। लेकिन फिर भी उन्होंने बांधा जिससे वह चलने पर उसमें फंसकर गिर न जाए। साथ ही कसकर बांधा जिससे वह खुले न। इस पर बच्ची ने उन्हें देखते हुए कहा, 'अब ये लेस कभी नहीं छूटेगी।' होस्ट बोले, 'नहीं नहीं, उसमें गलत बांधा हुआ है आपने। पहले उसमें एक गांठ आई हुई है। हमने तो ऊपर-ऊपर से ऐसे ही बांध दिया है।' इस पर बच्ची बोली, 'चलेगा सर। कोई दिक्कत नहीं।' फिर मजाक में होस्ट बोले, 'अब इसको पहनकर तो चलेगा ही। और कहां चलेगा।' ये सुन सब हंस पड़ते हैं।
लोगों ने अमिताभ को किया सलाम और बच्ची की तारीफ
अब इस क्लिप को देखकर एक यूजर ने लिखा, 'सलमा और प्यार है सर आपको।' एक ने लिखा, 'अब जीवन भर कदम सही दिशा में जाएंगे।' एक ने लिखा, 'सर को सलाम।' एक ने लिखा, 'क्या हिम्मत है बच्ची की।' एक यूजर ने लिखा, 'मासूम बच्ची।' एक ने लिखा, 'सर इसी स्वभाव के कारण आप दुनियाभर में मशहूर हैं। आप किसी को बड़ा या छोटा नहीं समझते। सबको बराबर प्यार देते हैं।'
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं…
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्गज एक्टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक टाइटल पोस्टर…
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…