जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और लाभान्वित करना विकास यात्रा का उद्देश्य

Updated on 20-02-2023 05:02 PM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि प्रदेश में संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू हुई विकास यात्रा का मकसद जरूरतमंदों को सरकारी योजना का लाभ देना है। यात्रा के माध्यम से जन-सामान्य को जागरूक भी किया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री पटेल गत दिवस शहडोल जिले के जयसिंहनगर की विकास यात्रा को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के लिंगानुपात के घटते क्रम को समान करने के लिये लाड़ली लक्ष्मी योजना के जरिये 45 लाख बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जा चुका है। महिला स्व-सहायता समूह से करीब 46 लाख महिलाओं को जोड़ कर आर्थिक रूप से सक्षम बनाया गया है। नि:शुल्क राशन वितरण की योजना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। शहडोल को संभाग का दर्जा देकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वविद्यालय, मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज सहित अनेक सुविधाएँ दी हैं। कार्यक्रम को विधायक श्री जय सिंह मरावी ने भी संबोधित किया।

कृषि उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि

प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने शहडोल जिले के व्यवहारी तहसील के ग्राम खड्डा में विकास यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में कृषि उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। प्रदेश को लगातार 7वीं बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है। सिंचाई सुविधा बढ़ने से 90 प्रतिशत कृषि भूमि पर फसलें बोई जा रही हैं। प्रभारी मंत्री ने ग्राम खड्डा में एक करोड़ रूपये लागत के खेल मैदान बनाने की घोषणा की। राज्य मंत्री ने 34 ग्राम पंचायतों में 300 करोड़ रूपये लागत की नल-जल योजना की आधारशिला रखी। राज्य मंत्री श्री पटेल ने विकास यात्रा के दौरान ग्राम रसपुर में करीब एक करोड़ लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा ने भी संबोधित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.