द क्यू टीवी चैनल ला रहा भारत का पसंदीदा और बच्चों का चहिता शो 'बालवीर'

Updated on 27-02-2023 08:37 PM
भारत का सबसे पसंदीदा सुपरहीरो धारावाहिक 'बालवीर', एक बार फिर दर्शकों को मनोरंजित करने आ रहा है। देशभर से बच्चों समेत हर उम्र वर्ग से मिले प्यार व समर्थन को देखते हुए यह शो, रविवार 26 फरवरी, शाम 7:30 बजे से डीडी फ्रीडिश पर उपलब्ध, द क्यू टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाला है। दर्शक, चैनल के माध्यम से हर हफ्ते सोमवार से शुक्रवार, छोटे परदे के अब तक के सबसे बड़े सुपरहीरो के रूप में उभरे, बालवीर के धमाकेदार एपिसोड्स का आनंद ले सकते हैं। जबकि शनिवार व रविवार को शो का रिपीट टेलीकास्ट भी देखा जा सकता है। धरती और अंतरिक्ष लोक के इस दमदार सुपर एक्शन शो में एक्टर देव जोशी ने सुपरहीरो 'बालवीर' की मुख्य भूमिका निभाई है। 


यह कहानी बालवीर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे परियों ने गोद लिया है और जिसके पास 7 परियों की शक्तियाँ हैं। बालवीर एक ऐसा युवा सुपरहीरो है, जो सभी बच्चों को बुराई से बचाने और उनके दिलों को अच्छाई के लिए खुला रखने की सीख देता है। वहीं नाम के अनुरूप बालवीर बहादुर तो है ही साथ ही साथ अपने मजाकिया अंदाज, मीठी भाषा और बुद्धिमानी के लिए भी जाना जाता है। दर्शक इस शो को पूरे परिवार के साथ दिलचस्पी से देखना पसंद करते हैं। 


अब एक बार फिर द क्यू टीवी चैनल के माध्यम से बालवीर के फैंस शो के रोमांचकारी एपिसोड्स का आनंद ले सकते हैं। साथ ही फ्रीडिश के माध्यम से शो को ग्रामीण और सुदूर इलाकों में भी दर्शकों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.