रणजी ट्रॉफी का फाइनल ड्रॉ रहा, फिर कैसे चैंपियन बन गई जम्मू कश्मीर की टीम, जानें नियम

Updated on 28-02-2026 05:15 PM
नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताबी मुकाबला ड्रॉ रहा। टॉस जीतने के बाद जम्मू और कश्मीर ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम ने अपनी पहली पारी में 584 रन बनाए। कर्नाटक की टीम 293 रनों पर ऑलआउट हो गई। जम्मू कश्मीर ने 4 विकेट पर 342 रन बनाए। इसके बाद भी जम्मूी कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी की चैंपियन बन गई।

ड्रॉ मैच में कैसे हुआ चैंपियन का फैसला

रणजी ट्रॉफी फर्स्ट क्लास फॉर्मेट में खेला जाता है। इसमें मैच ड्रॉ होने की संभावना पूरी होती है। ड्रॉ होने की स्थिति में बीसीसीआई की नियम के अनुसार पहली पारी में बढ़त लेने वाली टीम चैंपियन बनती है। जम्मू और कश्मीर ने पहली पारी में 291 रनों की बढ़त बनाई थी। उसी समय तय हो गया था कि अगर मैच का नतीजा नहीं निकला है तो जम्मू कश्मीर का खाते में रणजी ट्रॉफी का खिताब जाएगा।
कर्नाटक की टीम फॉलोऑन हासिल नहीं कर पाई। जम्मू और कश्मीर ने फॉलोऑन देने के बजाय दोबारा बैटिंग करने का फैसला किया। मैच के 5वें और अंतिम दिन जम्मू कश्मीर ने जब तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 342 रन बनाए थे, तब दोनों कप्तान ड्रॉ के लिए सहमत हो गए।

दूसरी पारी में कामरान और साहिल ने शतक ठोके

जम्मू कश्मीर ने सुबह अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 186 रन से आगे बढ़ाई। कामरान इकबाल और साहिल लोत्रा ने कर्नाटक को एक भी सफलता हासिल नहीं करने दी और नाबाद शतक लगाए। जब मैच ड्रॉ करने पर सहमति बनी उस समय सुबह अपनी पारी 94 रन से आगे बढ़ाने वाले इकबाल 160 और लोत्रा 101 रन पर खेल रहे थे। लोत्रा ने सुबह अपनी पारी 16 रन से आगे बढ़ाई थी। इस तरह से जम्मू कश्मीर में अपनी कुल बढ़त 633 रन कर दी थी। यह जम्मू कश्मीर का पहला रणजी ट्रॉफी खिताब है, जो इस टीम के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। जम्मू कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी जीतने का 67 साल का लंबा इंतजार भी खत्म कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.