गिर गया सोने का रेट, चांदी का भाव भी टूटा, जानिए अब कितना देना होगा दाम

Updated on 24-05-2023 07:16 PM
नई दिल्ली : सोने की कीमतों (Gold Price Today) में बुधवार को भी गिरावट देखने को मिली है। निवेशकों की नजर इस समय यूएस डेट सीलिंग को लेकर चल रही बातचीत पर है। इससे सोने में ज्यादा खरीदारी नहीं देखी जा रही है। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी गिरावट दिखी है। घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोना डाउन है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जून की डिलीवरी वाला सोना बुधवार दोपहर 0.09 फीसदी या 54 रुपये की गिरावट के साथ 60,143 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 0.24 फीसदी या 148 रुपये गिरकर 60,417 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।


घट गया चांदी का भाव


सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर 5 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी बुधवार सुबह 0.71 फीसदी या 510 रुपये की गिरावट के साथ 71,654 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वैश्विक स्तर पर भी चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

सोने के वैश्विक भाव में गिरावट


बुधवार दोपहर सोने की वैश्विक कीमत (Global Gold Price) में गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.03 फीसदी या 0.60 रुपये की गिरावट के साथ 1992.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.11 फीसदी या 2.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1973.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव भी गिरा


चांदी के वैश्विक भाव (Global Silver Price) में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.57 फीसदी या 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 23.49 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वही, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.43 फीसदी या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 23.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.