जिससे आंतरिक वृत्तियां सुधरेगी वही वास्तविक तप : मुनिश्री प्रियदर्शी विजयजी

Updated on 18-10-2024 12:02 PM

रायपुर । श्री संभवनाथ जैन मंदिर विवेकानंद नगर रायपुर में आत्मोल्लास चातुर्मास 2024 की प्रवचन माला जारी है। गुरुवार को महामंगलकारी शाश्वत ओलीजी की आराधना का नौवां दिन रहा। अंतिम दिन तप की आराधना की गई। तपस्वी मुनिश्री प्रियदर्शी विजयजी म.सा. ने धर्मसभा में कहा कि अरिहंत पद में जितनी कोमलता है उससे ज्यादा कठोर तप पद है। उपवास बाहरी तप है। जिससे हमारी आंतरिक वृत्तियां सुधरेगी वही वास्तविक तप है। अपनी भूख से कम खाना भी तप है, जहां-जहां आपकी इच्छा हो उसको अटका देना भी तप है,बिना आहार के रहना अनशन तप है। मुनिश्री ने कहा कि तप शब्द हमारे विचार में आता है तो लगता है जो उपवास कर रहा वह तपस्वी है,एकासना,बयासना कर रहा वह तपस्वी है।


हमने तप के क्षेत्र को बहुत संक्षिप्त कर दिया है लेकिन तप का क्षेत्र विशाल है। तप के क्षेत्र में बहुत बारीकी से देखोगे तो आपको लगेगा बिना उपवास,आयंबिल किए तप तीनों पक्षों के अंदर होता है। काया पक्ष, वचन पक्ष और मन पक्ष में भी होता है। काया पक्ष में तप प्रत्यक्ष दिखता है जिसमें हम किसी  तिथि या अवसर अनुसार उपवास करते हैं। जिसे  आप त्याग करते हैं वह सारा का सारा तप ही है। वचन के स्तर पर अर्थात किसी को कुछ अपशब्द मत बोलो चाहे कैसी भी विकट परिस्थिति आ जाए कटु मत बोलो, इसे कंट्रोल करना भी एक प्रकार का तप है।


मुनिश्री ने कहा कि तप पद की आराधना व्यक्ति अपने क्लिष्ट कर्मों को तोड़ने के लिए करता है। कर्म सत्ता जब क्रूर हो जाती है,जब कर्मों का बोझ बढ़ जाता है,तब जीव को समझ आता है की छोटी-छोटी आराधना से कुछ नहीं होगा,अब तप ही करना होगा। तप के 12 भेद बताए गए हैं। मुख्य दो भेद होते हैं बाह्य और अभ्यंतर तप। तप का क्षेत्र संक्षिप्त नहीं विशाल है। अपनी इच्छा के अनुसार आप कितना भी उपवास,आयंबिल कर लो, आप तपस्वी नहीं कहलाओगे,ये बाह्य तप है। आंतरिक रूप से वृत्तियां को सुधारना ही वास्तविक रूप से तप की आराधना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.