बिहार में नकली शिव को असली विषधर ने दे दिया धोखा, डसने पर गए स्वर्ग सिधार

Updated on 22-06-2023 06:40 PM
मधेपुरा: सदर अनुमंडल के मुरलीगंज नगर पंचायत के दुर्गास्थान में अष्टयाम नृत्य के दौरान सर्पदंश से एक कलाकार की मौत हो गई। घटना के बाद आयोजन छोड़कर आयोजक और कलाकार फरार हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुरलीगंज सार्वजनिक दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में आयोजित अखंड अष्टयाम के दौरान अष्टयाम में नृत्य करने आए एक कलाकार की सर्पदंश से मौत हो गई है। घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात हो रहे अष्टयाम में एक कलाकार भगवान शिव का भेष बनाकर गर्दन में सांप को लेकर नृत्य कर रहा था। इसी दौरान कलाकार को सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो आननफानन में उसे मुरलीगंज पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर लाल बहादुर ने बताया कि इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

नकली शिव को असली विषधर ने दिया धोखा

जिसके बाद चोरी छुपे आयोजक मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड में बेड पर लाश को छोड़ फरार हो गए। मौत के बाद अष्टयाम आयोजन कर रहे आयोजक और अन्य कलाकार भी फरार हो गये है। वहीं शव की सूचना अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाते ही देर रात मौके पर पहुंची मुरलीगंज थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

कलाकार ने गले में लपेट लिया था असली सांप

मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि सूचना पाते ही त्वरित कार्रवाई की गई है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी । मृतक की पहचान कुमारखंड थाना क्षेत्र के खुर्दा गांव निवासी 30 वर्षीय मुकेश कुमार राम के रूप में की गई है। मुकेश वर्षों से आष्ट्याम, राम लीला, रासलीला आदि कार्यक्रमों में भगवान शिव का रोल करते आ रहे थे। अपने अभिनय को जीवंत करने के लिए वे असली सांप को गले में लपेट कर वर्षों से अभिनय करते आ रहे थे। लेकिन बीती रात विषधर ने धोखा दे दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.