Refurbished फोन मार्केट ने फिर पकड़ी रफ्तार, त्योहारी सीजन ने बदली सेक्टर की किस्मत

Updated on 25-12-2025 01:09 PM
नई दिल्लीपुराने फोन को ठीक करके नए जैसा बेचने वाले बाजार (Refurbished Market) के लिए साल 2025 उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन अंत में इसके लिए अच्छी खबर आई है। साल की शुरुआत में अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी कंपनियों के इस सेगमेंट से हटने की वजह से बिक्री पर ब्रेक लग गया था। लेकिन त्योहारी सीजन ने इस सेक्टर की किस्मत बदल दी है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि यह साल शानदार बढ़त के साथ खत्म होगा।

ET के मुताबिक, साल 2025 की पहली छमाही में अमेजन और फ्लिपकार्ट ने रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन बेचने का अपना तरीका बदल दिया। सामान वापस आने की ऊंची दर और क्वॉलिटी में गड़बड़ी की वजह से उन्होंने बाहर से ठीक कराए गए फोन बेचना बंद कर दिया। इसका सीधा असर उन कंपनियों पर पड़ा जो इन प्लैटफॉर्म्स के जरिए अपने फोन बेचती थीं। इसके बाद कैशिफाई (Cashify) और कंट्रोल जेड (Control Z) जैसी कंपनियों ने सीधे ग्राहकों को फोन बेचना (D2C) शुरू कर दिया। उन्होंने अपने ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन दुकानें बढ़ानी शुरू कर दीं।

कैसे हुआ चमत्कार?

काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, भारत के रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन बाजार में कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में साल-दर-साल 9% की वृद्धि हुई। कंट्रोलZ के को-फाउंडर युग भाटिया ने कहा, "इस एग्जिट से इकोसिस्टम पार्टनर्स के लिए बिक्री में थोड़ी कमी आई, लेकिन इसने संगठित खिलाड़ियों के लिए बाजार में एक बड़ा लॉन्ग-टर्म वैक्यूम पैदा कर दिया है। इन प्लेटफॉर्म्स के जाने के जवाब में, हमने अपने इन्वेंटरी को बढ़ाया है। पहले हम सिर्फ आईफोन बेचते थे, लेकिन अब हमने एंड्रॉइड डिवाइस को भी शामिल किया है और इनकी मांग साफ दिख रही है।"Cashify का अनुमान है कि वह 2025 को 40% की राजस्व वृद्धि के साथ समाप्त करेगा। उन्होंने ट्रेड-इन (पुराने फोन के बदले नया फोन लेना) में 16% की वृद्धि भी देखी है, जिससे बाजार में पुराने उपकरणों की आपूर्ति की कमी को दूर करने में मदद मिली है। कैशिफाई के को-फाउंडर नकुल कुमार ने कहा, "लगभग 300,000 स्मार्टफोन सीधे उपभोक्ताओं को हमारे ऑनलाइन चैनल के माध्यम से बेचे गए, जो हमारे कुल बेचे गए उपकरणों का लगभग 20% है।" उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी ने डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर चैनलों में 3% की वॉल्यूम ग्रोथ देखी है, और 2024 में 1,150 करोड़ रुपये से राजस्व में 30-40% की वृद्धि हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.