गायब हो गया था EPF में ज्यादा पेंशन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म, आपको करना है अप्लाई तो जान लीजिए प्रोसेस

Updated on 22-03-2023 08:31 PM
नई दिल्ली : ईपीएफओ (EPFO) ने हाल ही में अपने सब्सक्राइबर्स को अधिक पेंशन (Higher Pension) का विकल्प चुनने की सुविधा दी है। सब्सक्राइबर्स ईपीएफओ पोर्टल पर जाकर अधिक पेंशन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म्स (Registration Forms) भर सकते हैं। लेकिन मंगलवार को कुछ घंटों के लिए ईपीएफओ के पोर्टल पर यह यह रजिस्ट्रेशन फॉर्म गायब हो गया। ईपीएफओ के यूनिफाइड पोर्टल के होम पेज पर लिखा था, 'उच्च वेतन पर पेंशन: 3 मई 2023 को या उससे पहले तक ईपीएस-1995 के पैरा 11(3) और पैरा 11(4) के तहत संयुक्त विकल्प का प्रयोग कर सकते हैं।' सितंबर 2014 से पहले के रिटायर हुए लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म कुछ घंटों के लिए उपलब्ध नहीं थे। हालांकि, अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म का विकल्प दिखाई दे रहा है।

सुप्रीम कोर्ट करेगा याचिकाओं पर सुनवाई


यह सुप्रीम कोर्ट द्वारा ईपीएफओ सदस्यों के उच्च पेंशन का विकल्प चुनने के लिए पूर्व-शर्तों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने से एक दिन पहले हुआ है। ईपीएफओ को प्रक्रियात्मक जटिलताओं के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इससे सभी श्रेणी के आवेदकों के लिए उच्च पेंशन का विकल्प चुनना लगभग असंभव हो गया है।

यह नियम है विवाद की वजह


विवाद का मुख्य कारण ईपीएफओ द्वारा लाया गया एक अनिवार्य नियम है। इसमें कर्मचारियों और नियोक्ताओं को इस बात का प्रूफ देना होता है कि उन्होंने निर्धारित वैधानिक सीमा के बजाय अपने वास्तविक मूल वेतन पर योगदान करने के लिए संयुक्त रूप से संगठन की अनुमति मांगी थी। इस तरह की अनुमति सामान्य नहीं है और ट्रेड यूनियनों और विशेषज्ञों दोनों ने इसे एक कठोर शर्त बताया है। यह इसके बावजूद लाया गया, जबकि सुप्रीम कोर्ट भी इसके पक्ष में नहीं है।

3 मई है आखिरी तारीख


अपने चार नवंबर के आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने ईपीएफओ मेंबर्स को उच्च पेंशन के लिए सब्सक्राइब करने के लिए 4 महीने की विंडो (3 मार्च तक) दी थी। हालांकि, उच्च पेंशन के लिए रजिस्टर करने की आखिरी तारीख को ईपीएफओ ने बढ़ाकर 3 मई कर दिया। ईपीएफओ ने अपने यूनिफाइड पोर्टल पर 27 फरवरी को जॉइंट आवेदन लेना शुरू किया था।

यह है रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस


स्टेप 1. सबसे पहले ईपीएफओ के यूनिफाइड पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं।
स्टेप 2. अब 'application form for joint options' पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब अपना यूएएन, नाम, जन्म तारीख, आधार नंबर, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप 4. अब 'Get OTP' पर क्लिक करें। अब एक ओटीपी आपके मोबाइल नंबर पर आएगा।
स्टेप 5. अब ओटीपी को दर्ज करके सबमिट पर क्लिक कर दें।
स्टेप 6. आवेदन सबमिट करने के साथ ही आपको एक नंबर मिल जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.