दहाड़ खत्म! 33 दिनों बाद ठंडा पड़ा 'छावा' का जोश, मंगलवार को '3 इडियट्स' से भी रह गई पीछे
Updated on
19-03-2025 02:04 PM
संभाजी महाराज के शौर्य और औरंगजेब के जुल्म की दास्तान 'छावा' का जोश अब ठंडा पड़ने लगा है। एक महीने से बॉक्स ऑफिस शेर की तरह गरज रही यह फिल्म अब कमाई में ठंडी पड़ने लगी है। हालांकि, विक्की कौशल की इस पीरियड ड्रामा की कमाई अभी भी करोड़ों में है, लेकिन बीते सोमवार से यह साफ दिखने लगा है कि कमाई की रणभूमि में लंबी लड़ाई के बाद अब यह थकने लगी है।
लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी 'छावा' का बजट 130 करोड़ रुपये है और इसने 33 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 567.80 करोड़ की ब्लॉकबस्टर कमाई की है। अपनी लागत से 300+% का मुनाफ कमा चुकी 'छावा' ने यकीनन सफलता की नई इबारत लिखी है। लेकिन 5वें वीकेंड के बाद अब इसका जोश ठंडा पड़ता दिख रहा है।
'छावा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 33
Sacnilk के मुताबिक, विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की 'छावा' ने मंगलवार को 2.50 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। एक दिन पहले सोमवार को इसने 2.65 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि रविवार को 8 करोड़ का कारोबार हुआ था। सिनेमाघरों में अब इसकी ऑडियंस ऑक्यूपेंसी भी घटकर 10% पर पहुंच गई है। हालांकि, यह फिर भी जॉन अब्राहम की नई रिलीज 'द डिप्लोमैट' से आगे है, जिसने मंगलवार को 1.40 करोड़ कमाए हैं।
'छावा' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'छावा' की तारीफ इस मायने में बनती है कि वह 5वें वीकेंड के बाद भी करोड़ों में कारोबार कर रही है। इतना ही नहीं, वर्ल्डवाइड कमाई में भी यह अपना जोर दिखा चुकी है। हालांकि, 33 दिनों बाद इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 767.20 करोड़ रुपये है। विदेशों में इसने करीब 91 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनस किया है।
33वें दिन '3 इडियट्स' से भी पिछड़ गई 'छावा'
विक्की कौशल की पीरियड ड्रामा अब तक दिनवार कमाई मे 'पुष्पा 2' जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर से आगे ही दिख रही है। लेकिन 'स्त्री 2' जैसी बंपर हिट को पछाड़ाने में यह 33वें भी नाकाम रही है। बल्कि 33वें यह आमिर खान की 'थ्री इडियट्स' से भी पिछड़ गई है। आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की 'थ्री इडियट्स' ने रिलीज के 33वें दिन 2.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं…
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्गज एक्टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक टाइटल पोस्टर…
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…