शासकीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन एवं विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: कलेक्टर

Updated on 02-08-2025 12:05 PM

बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं अंचल के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रीमती आज जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम पाकुरभाट में स्थित जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में आयोजित जनपद सदस्यों के आधारभूत उन्मूखीकरण प्रशिक्षण में शामिल होकर वहाँ की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जनपद सदस्यों के कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में भी प्रकाश डाला। श्रीमती मिश्रा ने पंचायत प्रतिनिधियों को आम जनता तथा शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताया। कलेक्टर ने सभी निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को आम जनता के हित में निरंतर कार्य करते हुए अपने अंचल तथा जिले, राज्य एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने की अपील भी की।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि अपने कार्यों को कुशलतापूर्वक निर्वाह करने तथा अपने प्रतिभा एवं कौशल के उन्मूखीकरण हेतु प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण पार्ट होता है। जिससे कि अपने कार्य के संपादन के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाईयां एवं अवरोध उत्पन्न न हो सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से नियमों एवं कानूनों की जानकारी होनेे से अपने कार्यों के संपादन में दिक्कत नही होती श्रीमती मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण के अलावा फील्ड में कार्य करने से हमारा ज्ञान एवं अनुभव और अधिक परिपक्व होने के साथ-साथ परीमार्जित होता है। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी पंचायत सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत संसाधन केन्द्र के विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पंचायत विभाग के उप संचालक श्रीमती काव्या जैन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.