छग को एड्स मुक्त बनाने में युवाओ की भूमिका सबसे अहम् – विकास

Updated on 12-09-2022 05:04 PM
नेहरू युवा केंद्र संगठन रायपुर छग, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं छग राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव व अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में एचआईवी / एड्स पर जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उदेश्य आमजन में एड्स की रोकथाम के लिए युवाओ के माध्यम से जागरूकता बढ़ाना था।

यह रैली कलेक्टर चौराहे से शुरू होते हुए तेलीबाँधा से होकर मरीन ड्राइव पर समाप्त हुई। रैली में मुख्य अथिति रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय थे। उन्होंने युवाओ के साथ साइकिल रैली में भाग लिया एवं युवाओं को जन जागरूकता अभियान में जुड?े के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने युवाओ को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जब तक युवा जागरूक नहीं होगा तब तक समाज जागरूक नहीं हो पायेगा इसलिए युवाओं का जागरूक होना अतिमहत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में हॉकी की अंतराष्ट्रीय खिलाडी नीता डुमरे भी उपस्थित थी, उन्होंने युवाओ को फिटनेस एवं स्वस्थ जीवन निर्वाह करने के लिए प्रेरित किया। अर्पित तिवारी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र रायपुर ने बतया की एनवायके एवं सीजी सीएसी के साथ मिलकर निरंतर एड्स जैसी भयावह बीमारी के लिए लोगो को जागरूक कर सही जानकारी आमजन तक पहुंचने के प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम में दुर्गा कॉलेज के प्राध्यापक सुनीता चंसोरिया भी उपस्थित रही, उन्होंने युवओं को समाज में अपनी भूमिका सच्चे मन और निष्ठां से निर्वाह करने के लिए कहा।

कार्यक्रम में छग राज्य एड्स नियंत्रण समिति से सहायक संचालक नीतू मांडवी व रमा पटेल, नेहरू युवा केंद्र संगठन से रामसुचित मिश्रा व संदीप सैनी, रोहित व दुर्गा महाविद्यालय, गुरुकुल महिला महाविद्यालय, महंत कॉलेज, अग्रसेन कॉलेज, छत्तीसगढ़ कॉलेज, छत्रपति शिवाजी स्कूल, जेआर दानी स्कूल, प्यारे लाल यादव हिंदू हाई स्कूल, जेएन पांडे स्कूल, संस्कृत कॉलेज व् साइकिल क्लब के राइडर्स योगेश यदु, स्कूल के टीचर्स भी उपस्थित रहे, रत्ना पांडे समाज सेविका व अन्य स्वयंसेवकों के साथ 150 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना…
 01 August 2026
रायपुर, राष्ट्रपति भवन में  बस्तर के प्रतिनिधिमंडल के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक…
 01 August 2026
बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई…
 01 August 2026
रायपुर, राज्य के आदिवासी और सुदूर के गांवों में डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना 2305 मोबाइल टॉवर से लगेंगे। इससे दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट…
 01 August 2026
रायपुर, नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सस्ती जमीन और भविष्य में निगम सीमा में शामिल होने का झांसा देकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भूमाफिया लोगों को…
 01 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली…
Advt.