शिव मंदिर की छत भरभराकर गिरी, दर्जन भर मलबे में दबे, 1 बच्ची की मौत, हर अपडेट

Updated on 07-08-2023 01:41 PM
सुनील साकेत, आगरा: उत्तर प्रदेश आगरा के थाना क्षेत्र शाहगंज में सोमवार सुबह एक शिव मंदिर में गंभीर हादसा हो गया। राधे वाली गली में पुराने शिव मंदिर की छत भरभरा के नीचे आ गिरी। इस घटना में करीब 1 दर्जन लोग दब गए। मंदिर परिसर में भगदड़ और अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मलबे में दबे हुए लोगों को अस्पताल भिजवाया है।

यमुना नदी के घाट पर स्नान करते समय युवक गहरे पानी में डूब गया। पीएसी के गोताखोरों सहित स्थानीय गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को मृत अवस्था में नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव से अपने दोस्तों के साथ पूजा दर्शन के लिए युवक आया था।

तीर्थ बटेश्वर के यमुना नदी घाट का मामला

घटना सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच की है। सुबह शाहगंज के राधे वाली गली में महावीर नगर के शिव मंदिर में सुबह पूजा अर्चना की जा रही थी। कावड़ चढ़ाई जा रही थी। उसी दौरान मंदिर परिसर की छत भरभरा कर नीचे गिर पड़ी। अचानक हुए इस हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए और एक बच्ची की मौत हो गई है।

राहत कार्य में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तो सैकड़ों लोग मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे थे बाहर से आए लोग अपनी कावड़ चढ़ा रहे थे। अचानक हुए हादसे से मंदिर में चीख-पुकार मच गई चारों तरफ लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। उसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों को कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते मंदिर की छत पर सीलन आ गई थी। जिससे छत कमजोर हो गई थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है मंदिर परिसर में राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     11 August 2026
    पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
     11 August 2026
    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
     11 August 2026
    गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
     11 August 2026
    पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
     11 August 2026
    भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
     11 August 2026
    विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
     11 August 2026
    लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
     10 August 2026
    हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
     10 August 2026
    प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
    Advt.