तूफान में छत उड़ी..अब पेड़ के नीचे लगता है स्कूल:कांकेर में खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर

Updated on 09-08-2025 01:48 PM
कांकेर, कांकेर के कोलियारी में प्राथमिक शाला के बच्चों को अप्रैल महीने से खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करनी पड़ रही है। स्कूल की छत तूफान में उड़ जाने के कारण बच्चों को पेड़ के नीचे पढ़ना पड़ रहा है। 15 अप्रैल को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश में स्कूल की छत उड़ गई।

प्राथमिक पाठशाला के शिक्षक मुकुंदराम शोरी ने बताया कि 2023-24 में हुई मरम्मत के बावजूद छप्पर इतनी जोर से उड़ा कि पोल से टकराकर पोल ही टूट गया। छत उड़कर पास के एक घर के सामने जा गिरी। सौभाग्य से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

घटना के बाद पड़ोसियों ने वीडियो बनाकर जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को भेजा। लेकिन अब तक इस विषय में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रोजाना शिक्षक आते हैं और पेड़ के नीचे ओपन पाठशाला शुरू हो जाती है।

अभिभावकों की चिंता को देखते हुए पंचायत की मदद से त्रिपाल तान दिया गया है। लेकिन स्कूल भवन की मरम्मत के लिए अब तक कोई पहल नहीं हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बच्चे बड़े-बड़े निजी स्कूलों में पढ़ते हैं। इसलिए उन्हें गरीब बच्चों की समस्याओं का एहसास नहीं होता। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर ठीक से मरम्मत कराई गई होती तो महज एक साल के भीतर छत उड़कर क्षतिग्रस्त नहीं होती।

खुले आकाश के नीचे ज्ञान का अलख

अंदरूनी गांव के इस प्राथमिक विद्यालय में एक ही चारदीवारी है, जिसके अंदर स्कूली सामान रखाता है, ऐसे एक कमरे में सभी कक्षाएं लगाना संभव नही है। बच्चो को खुले में पढ़ते देख पालकों ने पंचायत में विद्रोह कर दिया और मजबूरन पंचायत को सचिव को त्रिपाल खरीदकर सौपना पड़ा।

भाजपा नेता ईश्वर कावड़े स्कूल ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए स्कूल की छत सुधार ना होने पर अभी सीट और अन्य सामान भेजकर रखवा दिये है। भाजपा नेता का कहना है कि काम होना बाकी है, प्रस्ताव पास होगा तो अच्छी बात है नही तो श्रमदान के तौर पर कार्य हो जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.