एक ही बच्ची को तीन बार बेच डाला, मुजफ्फरपुर में शर्मनाक कांड का खुलासा

Updated on 28-06-2023 07:27 PM
मुजफ्फरपुर: परिवार में हुए विवाद के बाद गुस्से में कहलगांव की एक नाबालिग बच्ची घर छोड़कर भाग गई। लेकिन वो जिस्म के दलालों के चंगुल में फंस गई। स्टेशन पर उसे अच्छी नौकरी का झांसा देकर एक धंधेबाज ने पूर्णिया के एक ऑर्केस्ट्रा संचालक को 30 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद पूर्णिया के ऑर्केस्ट्रा संचालक ने मोतिहारी के दूसरे ऑर्केस्ट्रा संचालक के हाथों उसे बेच दिया। 15 दिन पहले मोतिहारी के ऑर्केस्ट्रा संचालक महेश प्रसाद ने उसे मुजफ्फरपुर के गन्नीपुर में एक महिला को बेच दिया। यहां उसे बंधक बनाकर रखा गया था। लेकिन लड़की ने हिम्मत जुटाई और किसी तरह से एक फोन ढूंढ 112 नंबर पर कॉल कर दिया। 15 मिनट में ही 112 नंबर की पुलिस जीप गन्नीपुर में पहुंच गई। पुलिस को देख धंधेबाज महिला मौके से फरार हो गई। वहीं किशोरी को काजी मोहम्मदपुर पुलिस अपने साथ मुक्त करा कर थाने ले आई।

एक ही बच्ची को तीन बार बेचा

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके पिता एनटीपीसी में काम करते हैं। उसने साइंस से इंटर पास की है। उसके बाद काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने कहलगांव थाने से संपर्क किया। तब पता चला कि किशोरी के अपहरण की एफआईआर 3 दिसंबर 2022 को कहलगांव थाने में उसके पिता ने दर्ज कराई थी। आरोप है कि एफआईआर के बाद अगर कहलगांव पुलिस ने कार्रवाई की होती तो नाबालिग बच्ची बिकने से बच जाती। काजी मोहम्मदपुर थानेदार दिगंबर कुमार ने बताया कि कहलगांव थाने की पुलिस को सूचना दे दी गई है। किशोरी को उसे सौंप दिया जाएगा। कहलगांव पुलिस किशोरी का 164 का बयान दर्ज कराएगी। उसमें दिए गए बयान के आधार पर अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दरिदों ने बच्ची पर ढाया बेइंतहा जुल्म

अपनी आपबीती सुनाते हुए पीड़िता ने कहा कि शुरुआत में उसे इतना मारा-पीटा गया कि वह लाचार हो गई । यौन उत्पीड़न की सारी हदें पार कर दी गईं। हर प्रोग्राम से पहले बता दिया जाता था कि पिस्टल लिए कई युवक आसपास खड़े हैं। मुंह खोलने की कोशिश की या शोर मचाया तो गोली मार दी जाएगी। डर से शोर मचाने या भागने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। किसी प्रकार हिम्मत जुटाकर 112 नंबर पर फोन किया, उसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे धंधेबाजों के चंगुल से छुड़ाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.