तेज गर्मी ने लोगों को किया बेहाल, शरीर पर पड़ रहा विपरीत असर
Updated on
04-06-2023 08:33 PM
धमतरी, 4 जून। जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। तेज गर्मी का शरीर पर विपरीत असर पड़ रहा है। जिला अस्पताल के ओपीडी में अस्पताल खुलने के पहले ही मरीजों व उनके स्वजनों की भीड़ लग जाती है। यह सिलसिला सप्ताह भर से जारी है। मरीज सिरदर्द व अन्य बीमारी का उपचार कराने आ रहे हैं।
चिलचिलाती तेज गर्मी का विपरीत असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। गर्मी सभी को बेहाल कर रखा है ना चाहते हुए भी आवश्यक कारणों से लोगों को तेज गर्मी में निकलना भी पड़ रहा है। इसका विपरीत असर स्पष्ट रूप से लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। औसतन हर घर में कोई न कोई व्यक्ति गर्मी के मौसम के कारण बेहाल है। सिर दर्द, उल्टी-दस्त जैसी बीमारी को लेकर कई पीड़ित हैं। जिला अस्पताल के ओपीडी काउंटर में पर्ची बनाने के लिए सुबह से मरीजों व उनके स्वजनों की भीड़ लग जाती है। यह सिलसिला सप्ताह भर से जारी है। प्रतिदिन औसतन 400 से अधिक लोग अपना स्वास्थ्य के उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इन दिनों जिला अस्पताल के महिला, पुरूष वार्ड मरीजों से भर गया है।बढ़े हुए तापमान से होने वाले विपरीत असर को लेकर जिला प्रशासन ने पहले ही सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं। नौतपा के बाद पंचक लग गया है। इन दिनों गर्मी का असर काफी रहता है। स्वास्थ्य को लेकर एहतियात बरतें सीएचएमओ डॉ. एसके मंडल ने कहा कि मौसम में बदलाव के बाद लोगों की सेहत में असर पड़ा है ज्यादातर जिला अस्पताल में ज्यादातर स्वास्थ मौसमी बीमारियों से पीड़ित होकर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बदले हुए मौसम में स्वास्थ्य को लेकर एहतियात बरतें। जहां तक संभव हो घर से बाहर न निकलें। अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीएं। फल सब्जियों को भोजन में शामिल करें। बाहर के खाने पीने की वस्तुओं से परहेज करें इससे तबीयत खराब होने का अंदेशा बना रहता है।
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…