सांप दिखाकर यात्रियों से लूटपाट, चेन पुलिंग कर फरार हुए बदमाश...

Updated on 12-02-2024 05:12 PM

प्रयागराज। दानापुर से पुणे जा रही ट्रेन संख्या 2150 दानापुर पुणे एक्सप्रेस में घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज व जसरा के बीच ट्रेन की जनरल बोगी में सोमवार सुबह साढ़े पांच के आसपास एक दर्जन यात्रियों से कुछ लोगों ने लूटपाट की। लूट-पाट करने के बाद बदमाश शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन के पहले चेन पुलिंग कर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद आरपीएफ  जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

भुक्तभोगी यात्रियों के मुताबिक बदमाश मारपीट करने के साथ ही यात्रियों को सांप दिखाकर उनके साथ लूटपाट कर रहे थे। यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर दी। घटना की जानकारी पर हड़कंप मच गया। जनरल बोगी में यात्रा कर रहे मोहम्मद शाहिद पुत्र मोहम्मद इम्तियाज निवासी गाज़ीपुर बरेसर थाना ने बताया की युवक अपने पास सांप लिए हुए थे, और लोगों को सांप दिखाकर मरना पीटना शुरू कर दिया।



दरअसल दानापुर पुणे एक्सप्रेस सोमवार सुबह 5:10 पर छिवकी स्टेशन पहुंची। 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। लिंक जंक्शन के पास गाड़ी धीमी होने पर जनरल बोगी में चार युवक चढ़ गए। ट्रेन जैसे ही गाड़ी इरादतगंज से जसरा के बीच पहुंची बदमाशों ने यात्रियों के साथ मारपीट करते उनसे लूटपाट शुरू कर दी। लगभग एक दर्जन यात्रियों से पैसे और सामान छीने गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश शंकरगढ़ स्टेशन से पहले चेन पुलिंग करके उतर गए।


बदमाश लगभग एक दर्जन यात्रियों से हजारों की नगदी लूटकर शंकरगढ़ स्टेशन के पहले चेन पुलिंग कर उतर गए। पीड़ित ने बताया कि उनके साथ आनंद कुमार पुत्र गुलाब निवासी जौनपुर व अन्य के साथ लूट हुई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर छिवकी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। स्टेशन पर कोई भी व्यक्ति जनरल बोगी में नहीं चढ़ा था। जीआरपी इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.